Sauce and Ketchup Difference: आमतौर पर घरों में सॉस और केचप दोनों इस्तेमाल किए जाते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को टोमैटो सॉस या केचप खाना पसंद हैं। बहुत से लोग सॉस' और केचप शब्दों का अर्थ एक ही समझ लेते हैं। हालांकि वे समान नहीं हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किया है कि आखिर टोमैटो सॉस और केचप के बीच क्या अंतर है? इस सवाल के जवाब में लोगों ने अलग-अलग उत्तर दिए हैं। आज हम आपको दोंनों के बीच के फर्क को बताने जा रहे हैं।
केचप नाम चीनी शब्द 'कोइचीप' से आया है। जिसका अर्थ है 'फिश ब्राइन' या बस 'मसालेदार। वहीं सॉस शब्द लैटिन शब्द साल्सास से आया है। जिसका अर्थ है 'नमकीन'। सॉस और केचप के बीच प्राइमरी डिफरेंस उनके कॉम्पोनेंट में पाया जाता है।
जानिए सॉस और केचप में अंतर
आमतौर पर एक जैसा ही दिखने वाला सॉस और केचप बनता तो टमाटर से ही है। लेकिन केचप और सॉस में अंतर कई हैं। केचप को बनाने के लिए टमाटर का ही इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें चीनी और कुछ खट्टे-मीठे मसाले डालकर इसे गाढ़ा तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए गर्म करने की भी ज़रूरत नहीं होती है। वहीं सॉस टमाटर के अलावा भी दूसरी चीजों का भी इस्तेमाल हो सकता है। इसमें तेल का भी इस्तेमाल होता है। टोमैटो केचअप में 25 फीसदी तक शुगर हो सकती है। जबकि सॉस में शुगर नहीं, मसाले डाले जाते हैं। सॉस को कई तरह की सामग्री के साथ बनाया जा सकता है। हालांकि केचप मुख्य रूप से टमाटर से बनाया जाता है।
टमाटर सॉस और केचप के बीच एक और बड़ा अंतर यह है कि सॉस में चीनी नहीं होती है, लेकिन केचप में चीनी के साथ-साथ अन्य मीठे मसाले भी होते हैं। केचप एक टेबल सॉस है। यह टमाटर बेस्ड सॉस का मॉर्डन आइटम है। जबकि सॉस एक अर्ध-तरल या तरल होता है। जिसे नमी और स्वाद बढ़ाने के लिए भोजन के साथ परोसा जाता है। दूसरी ओर केचप एक प्रकार का सॉस है और सभी सॉस केचप नहीं होते हैं।