Sawan Rules for Eating: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और मां पार्वती की शक्ति को समर्पित है। अधिकमास या मलमास की वजह से इस बार सावन दो महीने तक रनहे वाला बै। यह 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा। साथ ही इस बार सावन के सोमवार की संख्या भी बढ़कर आठ हो गई है। इस महीने पूजा पाठ से जुड़े नियमों का पालन करने के अलावा खाने-पीने में भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चीजें आपको बीमार कर सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में हरी सब्जियां खाना अशुभ रहता है।
