भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कई कस्टमर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें बैंक के मोबाइल ऐप से ताबड़तोड़ इस्टैंट लोन के संदिग्ध नोटिफिकेशन आ रहे हैं और जिसमें कस्टमर्स की जगह किसी और का नाम लिखा आ रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कई कस्टमर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें बैंक के मोबाइल ऐप से ताबड़तोड़ इस्टैंट लोन के संदिग्ध नोटिफिकेशन आ रहे हैं और जिसमें कस्टमर्स की जगह किसी और का नाम लिखा आ रहा है।
काफी संख्या में यूजर्स ने ट्विटर पर इन नोटिफिकेशन के स्क्रीनशॉट शेयर कर SBI से शिकायत दर्ज कराई है। ये नोटफिकेशन SBI के YONO लाइट ऐप्लिकेशन के जरिए भेजे गए हैं, जिनमें यूजर्स को उनके इंस्टैंट पर्सनल लोन के लिए एलिजबल होने की जानकारी दी जा रही है।
कई यूजर्स ने इन नोटिफिकेशन को स्पैम बताया कि वहीं कई ने कहा कि उन्हें इतने नोटिफिकेशन आ रहे हैं, उन्होंने ऐप का नोटिफिकेशन ही ऑफ कर दिया है।
भोजेंद्र परधी नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "YONO लाइट ऐप पर मुझे सुबह से लगातार अलग-अलग नामों से नोटिफिकेशन मिल रहे हैं। अब तक 50 से अधिक ऐसे नोटिफिकेशन मिल चुके हैं। क्या कोई बताएगा कि यह क्या हो रहा है?" इसके साथ ही उन्होंने नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। आप इस ट्वीट को नीचे देख सकते हैं-
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "आपका योनो ऐप अनजान लोगों के नाम से नोटिफिकेशन दिखा रहा है। मुझे आज 100 से अधिक नोटिफिकेशन मिल चुके हैं। कृपया समस्या का तत्काल समाधान करें।"
सूरज सिंह नाम के एक यूजर ने SBI को टैग करके पूछा कि क्या आपके सिस्टम को किसी ने हैक कर लिया है?
@TheOfficialSBI someone hack your system? pic.twitter.com/qE0V4Clgwi — Suraj Singh (@surajraghuwansi) March 11, 2022
मनोज पांडे नाम के एक ट्विटर यूजर ने कहा, "सुबह से मुझे अलग-अलग नामों से इंस्टैंट लोन के लिए योनो ऐप से सैकड़ों नोटिफिकेशन मिले हैं। इसे कब ठीक किया जाएगा? हम योनो ऐप में लॉग इन भी नहीं कर पा रहे हैं।"
धर्मेंद्र सिंह ने लिखा, "सुबह-सुबह बहुत से नोटिफिकेशन आ रहे हैं।"
ग्राहको को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। तकनीकी समस्याओं के कारण, कुछ उपयोगकर्ताओं को योनो लाइट एप्लिकेशन में त्रुटिपूर्ण सूचना संदेश प्राप्त हो रहे हैं। हमारी तकनीकी टीम इस समस्या को शीघ्र हल करने के लिए प्रयत्नशील है। कृपया धैर्य रखें।
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) March 11, 2022
सैंकड़ों की संख्या यूजर्स की ओर से शिकायत आने के बाद SBI ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं के योनो ऐप के यूजर्स को इसका सामना करना पड़ रहा है। बैंक ने कहा, "ग्राहको को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। तकनीकी समस्याओं के कारण, कुछ उपयोगकर्ताओं को योनो लाइट एप्लिकेशन में त्रुटिपूर्ण सूचना संदेश प्राप्त हो रहे हैं। हमारी तकनीकी टीम इस समस्या को शीघ्र हल करने के लिए प्रयत्नशील है। कृपया धैर्य रखें।"
We request our esteemed customers to bear with us as we strive to provide a better Banking experience. pic.twitter.com/iRTLtBUkSr — State Bank of India (@TheOfficialSBI) March 11, 2022
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।