Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा... आज की तरीख में शायद ही कोई ऐसा हो जो इन दोनों के नाम से वाकिफ नहीं है। दोनों की लव स्टोरी इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। अब एक बार फिर से पाकिस्तान से आई सीमा हैदर सुर्खियां बटोरने लगी हैं। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट आते हैं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में जहां सचिन मीणा का घर है। वहीं अब सीमा का नया कमरा तैयार हो गया है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को सीमा और सचिन ने कमरे का उद्धाटन भी हो गया।
