Dunki Drop 1: आधी रात को शाहरुख खान मन्नत के बाहर अपने हजारों फैंस से मिलने निकले। उनके जन्मदिन पर फैंस उनके दीदार के लिए मुंबई में उनके घर के बाहर जमा थे। एक्टर ब्लैक कलर की टी-शर्ट और सनग्लासेस में एक मैचिंग कैप के साथ बाहर निकले और फैंस को अपने सिग्नेचर स्टाइल में ग्रीट किया। 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना जन्मदिन अपने कुछ खास इंडस्ट्री फैंस के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं। ऐसे में किंग खान ने अपने फैंस के बीच Dunki का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया। Dunki Drop 1 के नाम से रिलीज हुआ राजकुमार हिरानी की फिल्म का ये टीजर काफी पसंद किया जा रहा है।
डंकी की पहली झलक से फैंस हुए दीवाने
Dunki Drop 1 में एक मंझे हुए कलाकारों की पूरी फौज दिखाई दे रही है। पहली झलक में ही आपको ये तो समझ आ जाएगा कि शाहरुख खान का नाम इस फिल्म में हार्डी है और वो अपनी फौज के साथ इंग्लैंड जाने की तैयारी में जुटे हैं। मजेदार जोक्स, फनी एक्शन और शाहरुख खान की एक्टिंग के दम पर फिल्म कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। लेकिन एक चीज की गारंटी है कि ये फिल्म आपको एंटरटेन जरूरी करेगी। इसी के साथ ये भी कंफर्म हो गया है कि Drop 2 भी जल्दी ही रिलीज किया जाएगा।
क्या डंकी टीजर होगा रिलीज
शाहरुख खान ने एक्स पर पोस्ट लिखकर फैंस को धन्यवाद भी कहा। विश्वास नहीं हो रहा है कि देर रात मुझे बधाई देने के लिए इतने सारे लोग आए हैं। मैं सिर्फ एक एक्टर हूं। मुझे इससे ज्यादा और किसी चीज से खुशी नहीं मिलती कि मैं आपको थोड़ा और एंटरटेन कर पा रहा हूं। मैं आपके प्यार के सपने में जी रहा हूं। आपको एंटरटेन करने देने के लिए धन्यवाद। अपनी इस पोस्ट को शाहरुख खान ने एक नोट के साथ खत्म किया। कहते हैं कि आपको सुबह मिलता हूं …स्क्रिन के ऊपर और बिना स्क्रीन के। ऐसे में लोग डंकी के टीजर रिलीज का भी अंदाजा लगा रहे हैं।
कल्चरल सेंटर में सेलिब्रेट होगा जन्मदिन
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस पार्टी को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी ऑर्गेनाइज करेंगी। उन्होंने लोगों को इनवाइट्स के साथ ये साथ निर्देश दिए हैं कि कोई गिफ्ट्स लेकर पार्टी में ना आए।