शाहरुख खान ने नए संसद भवन को बताया ‘उम्मीदों का घर’, पीएम मोदी ने किंग खान को कहा शुक्रिया!

Shahrukh Khan on New Parliament Building: 28 मई को विपक्ष के भारी विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। विपक्ष की मांग थी कि संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाया जाए। फिर भी सारे विवादों को पीछे छोड़ सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। अब संसद भवन की एक वीडियो भी सामने आई है। इस वीडियो में शाहरुख खान संसद भवन को उम्मीदों का नया घर बता रहे हैं।

अपडेटेड May 29, 2023 पर 10:52 AM
शाहरुख खान ने नए संसद भवन को लोकतंत्र का ऐसा घर बताया जहां 140 करोड़ लोगों की अपनी जगह है।

शाहरुख खान ने हाल ही में नए संसद भवन की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में किंग खान का वॉइस है। ये संसद भवन की एक ऑफिशियल वीडियो है, जिसे शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है। शाहरुख खान वीडियो में नए संसद भवन का टूर करवा रहे हैं। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। नए संसद भवन को पूरा करने में 970 करोड़ का खर्च आया है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के लिए अगल से चैंबर बने हुए हैं। एक लाइब्रेरी, कैफेटेरिया के अलावा अन्य सुविधाओं से भी नया संसद भवन लैस है।

शाहरुख खान ने नए संसद भवन को उम्मीदों का नया घर बताया है। 'हमारे संविधान को संभालने वालों के लिए ऐसा घर जहां 140 करोड़ देशवासी एक परिवार हैं। ये इतना बड़ा है कि इसमें देश के हर शहर-प्रांत-गांव और कोने-कोने के लिए जगह है।' इस वॉइस ओवर के साथ-साथ बैकग्राउंड में शाहरुख खान की 'स्वदेश' फिल्म का गाना भी चल रहा है। वीडियो में संसद भवन का एक-एक कोना उसकी खासियत और लोकतंत्र में उसकी महत्वता को लेकर बताया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो पर कमेंट किया और लिखते हैं - 'शानदार अभिव्यक्ति! नया संसद भवन लोकतंत्र की ताकत और विकास का एक चिह्न है। ये संस्कृति और आधुनिकता का एक मिश्रण है।' शाहरुख खान के इस वीडियो को अभी तक डेढ़ करोड़ के लगभग लोगों ने देखा है।  सभी फैंस उनकी आवाज और नए संसद भवन को देखकर काफी उत्साहित हुए।


Bank Holidays June 2023: जून में 12 दिन रहेंगे बैंक बंद, जरूरी काम करने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक तरीके से किया। पीएम मोदी संसद भवन में गेट नंबर 1 सेअंदर आए और उनका स्वागत लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया।कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ से आए पंडितों के वेदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच प्रधानमंत्री ने गणपति होमम पूजा की। ऐतिहासिक सेंगोल को भी नए भवन में स्थापित किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।