Shardiya Navratri 2024 Wishes: नवरात्रि में सज गया मां का दरबार, इन संदेशों के जरिए भेजें शुभकामनाएं
Sharadiya Navratri 2024: नवरात्रि में माता के नौ रूपों की श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है। नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के खास मौके अगर आप अपनों को मैसेज के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं। हम आपके लिए कुछ संदेश मुहैया करा रहे हैं
Sharadiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
सभी त्योहारों में शारदीय नवरात्र के पर्व को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 03 अक्टूबर से हो गई है। यह पर्व 12 अक्टूबर विजय दशमी तक चलेगा। इन नौ दिन में भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के पूजन का विधान है। इस दिन ही शुभ मुहूर्त में कलश या घटस्थापना की जाती है। इसके साथ ही लोग माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस मौके पर आप अपने प्रियजनों को हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं। भक्तों पर मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है।
1 - शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां!
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
2 - सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
3 - लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो।
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।।
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
4 - देवी मां के कदम आपके घर आएं,
आप खुशी से नहाएं, परेशानियां आपसे आंखें चुराए।
जय माता दी!
5 - दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली, नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।
जय माता दी!
6 - जगत पालनहार है मां, मुक्ति का धाम है मां।
हमारी भक्ति का आधार है मां, सबकी रक्षा की अवतार है मां।।
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
7 - मां दुर्गा आईं आपके द्वार, करके आई माता 16 श्रृंगार।
आपके जीवन में न आए कभी हार, हमेशा रहे सुखी आपका परिवार।।