दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। सांपों का वैसे तो ठिकाना जंगल ही माना जाता है। लेकिन अब ये घर, मेज, ऑफिस, ट्रेन में भी कब्जा जमाने लगे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया में सांप के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में झारखंड से गोवा जाने वाली वास्कोडिगामा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (Vasco-da-Gama Weekly Express Train) के सेकंड एसी कोच में सांप पाया गया। इसके बाद यात्रियों में ह़ड़कंर मच गया।
जिंदा सांप को बाद में पकड़कर बाहर ले जाया गया। एक यात्री ने ट्रेन में सांप के पाए जाने का वीडियो शेयर किया है। तब से यह वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। ट्रेन के एसी कोच में 21 अक्टूबर को यह घटना हुई है। वीडियो में सांप निचली बर्थ के बगल में लगे पर्दों के आसपास रेंगता हुआ नजर आ रहा है।
यात्री ने रेल मंत्री से लगाई गुहार
दरअसल, सोशल मीडिया पर अंकित कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 21 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ट्रेन नंबर 12322 जसीडीह-वास्कोडिगामा ((Jasidih to Vasco De Gama) की बर्थ पर सांप मिला है। इस ट्रेन में मेरे माता-पिता यात्रा कर रहे हैं। कृपया तत्काल कार्रवाई करें। सिन्हा ने रेल मंत्री अश्विनी कुमार को टैग करते हुआ लिखा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपके तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। इसके बाद तो आला अफसरों में भी हड़कंप मच गया। फौरन कर्मचारी पहुंचे। वीडियो में दिख रहा है कि IRCTC स्टाफ के साथ एक शख्स चादर में लपेटकर सांप को बाहर ले जा रहा है। सांप के साथ क्या किया गया, यह पता नहीं सका है। हालांकि वीडियो में लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे ट्रेन से फेंक दिया गया था।
सोशल मीडिया में जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया गया। रेलवे की ओर से जवाब भी दिया गया है। रांची रेल मंडल की ओर से कहा गया है कि आपकी शिकायत स्वीकार कर ली गई है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
गरीब रथ में निकला था सांप
इससे पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में सांप निकला था। जैसे ही यात्रियों ने सांप को देखा था। पूरा कंपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सीट छोड़ इधर-उधर भागने लगे थे। करीब 5 फीट लंबा सांप कोच नंबर G17 में साइड बर्थ से बाहर निकल आया था। सांप कोच में सीट के नीचे छिपा हुआ था। गनीमत रही कि कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ था। भारतीय रेलवे ने इस घटना पर संज्ञान लिया और इस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया था।