Credit Cards

Snake Repellent solution: घर में रखी इन चीजों की गंध से जहरीले सांप रहते हैं कोसों दूर, रिसर्च में हुआ खुलासा

Snake Repelling Home Remedies: हमारे देश में सांपों की भी पूजा होती है। सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले प्रजातियों में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप को भी बहुत सारी चीजों से डर लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि सांप को किन-किन चीजों से डर लगता है

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 4:33 PM
Story continues below Advertisement
Snake Repelling Home Remedies: सांप को देखते ही भले ही लोग डरते हों, लेकिन सांप भी कुछ चीजों से डरते हैं।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले विकास द्विवेदी इन दिनों जहरीले सांप से बेहद परेशान हैं। सांप उन्हें 7 बार काट चुका है। प्रशासन भी इस मामले में अलर्ट हो गया है। इस बीच आपको बता दें कि हमारे देश में सांपों की भी पूजा होती है। नागपंचमी के दिन नागों की भी पूजा होती है। ज्यादातर लोग सांप को देखते ही सतर्क हो जाते हैं। बहुत से लोग सांपों से डरते भी हैं। लेकिन, यहां ये जानना भी जरूरी है कि सांप भी इंसान से उतना ही डरते हैं, जितना लोग उनसे घबराते हैं। इंसानों के साथ ही सांप भी कुछ चीजों से डरते हैं। कुछ ऐसी गंध होती है। जिसे सूंघते ही सांप भी थरथर कांपने लगते हैं और फौरन अपने बिल की ओर भागने लगते हैं।

कहा जाता है कि वैसे तो सांप किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन उसे अगर खतरा महसूस हुआ तो फिर अपनी आत्म रक्षा के लिए जहर का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में सांप खतरनाक साबित हो सकता है। आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी गंध आते ही सांप भी फौरन भागने लगता है। ये सभी चीजें आपकी किचन में मौजूद हो सकती हैं।

इन चीजों से डरते हैं सांप


सांपों को तेज आवाज यानी शोर से भी काफी डर लगता है। एक रिसर्च के मुताबिक सांप अपनी सुनने की क्षमता के जरिए ही खाने की तलाश करते हैं। शिकारियों से दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसे में अगर अचानक उनके आसपास तेज शोर होने लगे तो वे सुरक्षित जगह की तलाश में भागने लगते हैं। इतना ही नहीं तेज शोर से उनके कानों को नुकसान भी पहुंचता है। वहीं सांप को तेज गंध से बहुत ज्‍यादा डर लगता है। मिट्टी का तेल, लहसुन, नींबू, दालचीनी और मिंट की खुश्‍बू से सांप खासतौर पर घबराते हैं। इसके अलावा सांप तापमान में बदलाव से भी बहुत डरते हैं। धुएं से भी सांप कोसों दूर रहते हैं। घर में अगर सांप घुस गया तो धुआं करके उसे बाहर भगाया जाता है।

जानवरों से भी डरते हैं सांप

सांप को कुछ खास जानवरों से डर लगता है। जिसमें कुत्‍ते, बिल्‍ली, छिपकली, बाज, चील, लोमड़ी, नेवला और रैकून शामिल हैं। इन सभी जानवरों को सांपों का प्राकृतिक शिकारी माना जाता है। वहीं बिल्लियां भी सांपों का शिकार करने में माहिर मानी जाती हैं।

क्या विकास द्विवेदी को 40 दिन में 7वीं बार एक ही सांप ने काटा? राजस्थान के इस एक्सपर्ट ने दी यह राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।