क्या विकास द्विवेदी को 40 दिन में 7वीं बार एक ही सांप ने काटा? राजस्थान के इस एक्सपर्ट ने दी यह राय

उत्तर प्रदेश के पतेहपुर जिले के रहने वाले विकास द्विवेदी एक महीने से ज्यादा समय से परेशान हैं। उन्हें 40 दिन में 7 बार सांप काट चुका है। यह मामला योगी सरकार का तक पहुंच गया है। सरकार ने कमेटी का गठन किया है। जिसमें स्टडी कर रिपोर्ट जिला अधिकारी को सौंप दी जाएगी। आखिर इस मामले में एक्सपर्ट्स का क्या कहना है आइये जानते हैं

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विकास को सपने में पता चला कि 9 बार एक ही सांप काटेगा। अब तक 7 बार सांप डस चुका है। अब उसे 9वीं बार सांप काटने का डर सता रहा है

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 24 साल के विकास को बार-बार सांप काटने के मामले में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सीएमओ की अगुवाई में तीन डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। दरअसल, विकास को 40 दिन के भीतर 7 बार सांप काट चुका है। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। विकास दुबे के शरीर सांप के काटने के 7 निशान पाए गए हैं। विकास के अनुसार पहली बार सांप काटने के बाद उसके सपने में आया था। विकास ने बताया कि उसे सपना आथा और 9 बार सांप काटेगा। 8 बार वो बच जाएगा। 9वीं बार में उसे कोई नहीं बचा पाएगा।

फिलहाल सांप काटने की इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इस मामले में कमेटी बनाकर मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। जब भी विकास को सांप ने काटा, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज में एंटी वेनम की नॉर्मल डोज दी गई है।

सांप के काटने पर एक्सपर्ट की राय


विकास का कहना है कि उसे एक ही सांप बार-बार काट रहा है। उसे सांप आमतौर पर सोते समय ही काटता है। वहीं इस मामले में न्यूज 18 ने राजस्थान के मशहूर सांप पकड़ने वाले तौहीद अहमद खान से बातचीत की। तौहीद ने इस घटना पर हैरानी जताई। तौहीद का कहना है कि सांप का जहर पीड़ितों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। उन्होंने आगे कहा कि सांप काटने पर सटीक एंटी-वेनम इलाज की जरूरत होती है। उन्होंने बार-बार सांप के काटने के खतरे और उनके द्वारा होने वाले शारीरिक नुकसान को भी बताया है। विकास के सांप काटने के मामले में अभी प्रशासन जांच पड़ताल में जुटा हुआ है।

विकास के परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की

बार-बार सांप के काटने से सेहत पर असर पड़ता है। विकास को सांप काटने पर हर बार निजी अस्पताल में इलाज कराया जाता है। जिससे में इलाज में काफी पैसे खर्च हो रहे हैं। ऐसे में विकास और उसके परिवार ने मेडिकल खर्च के लिए सरकार से वित्तीय सहायता की मांग की है। फिलहाल अधिकारी और मेडिकल एक्सपर्ट विकास के मामले को बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

इस शख्स के पीछे पड़ गया सांप, 34 दिन में 6 बार काट चुका, अभी 3 बार और काटेगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।