स्पाइसजेट के सिस्टम पर मंगलवार, 24 मई की रात को रैंसमवेयर का अटैक हुआ। इससे उसका परिचालन सुस्त पड़ गया और सुबह की कई उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरलाइन ने बुधवार को ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी है। स्पाइसजेट ने कहा, “स्पाइसजेट के सिस्टम में बीती रात रैंसमवेयर अटैक (ransomware attack) की कोशिश हुई है और इससे आज सुबह की कुछ फ्लाइट्स लेट हो गईं। हमारी आईटी टीम स्थिति को नियंत्रित और ठीक कर लिया है। अब उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं।”
पिछले हफ्ते भी स्पाइसजेट फ्लाइट को दिल्ली में रोका गया था, क्योंकि विमानन कंपनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भुगतान नहीं किया था। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा था कि रोजाना के भुगतान में देरी हुई थी, यह सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते हुआ था। इसके बाद विमानों का संचालन सामान्य हो गया था। बता दें कि एएआई ने 2020 में स्पाइसजेट को कैश एंड कैरी के आधार पर विमानों के संचालन की अनुमति दी है क्योंकि विमान अपना पुराने बकाए का भुगतान समय पर नहीं कर रहा था।
#ImportantUpdate: Certain SpiceJet systems faced an attempted ransomware attack last night that impacted and slowed down morning flight departures today. Our IT team has contained and rectified the situation and flights are operating normally now.
जल्द ब्रॉडबैंड सेवा शुरू होने की उम्मीद
कुछ दिन पहले ही SpiceJet ने बताया था कि उसे अपने विमानों में जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू होने की उम्मीद है। उसकी वेबसाइट के मुताबिक, विमाननन कंपनी के फ्लीट में 91 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें 13 मैक्स प्लेन और 46 पुराने वर्जन के Boeing 737 एयरक्राफ्ट हैं।