SRH-CSK IPL मैच देखने पहुंचे शख्स को नहीं मिली सीट, मांगा 4500 रुपये का रिफंड

SRH-CSK IPL Match : यह मैच हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शख्स ने तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि जब वे स्टैंड पर पहुंचे तो वहां उनकी सीट-जे66 गायब थी। इसके बाद निराश शख्स ने अपने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की है

अपडेटेड Apr 06, 2024 पर 4:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्रिकेट देखने पहुंचे शख्स ने सीट नहीं मिलने पर रिफंड की मांग की है।

SRH CSK IPL Match : एक क्रिकेट प्रेमी बीते शुक्रवार को आईपीएल मैच देखने पहुंचा, लेकिन स्टेडियम जाकर उसे पता चला कि उसकी सीट ही गायब है। शख्स ने इस टिकट के लिए 4,500 रुपये का भुगतान किया था और अब उन्होंने रिफंड की मांग की है। यह मैच हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शख्स ने तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि जब वे स्टैंड पर पहुंचे तो वहां उनकी सीट-जे66 गायब थी। इसके बाद निराश शख्स ने अपने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की है।

शख्स ने ट्वीट कर क्या कहा?

शख्स ने शुक्रवार को लिखा, "निराश हूं कि मैंने टिकट बुक किया था। मेरा स्टैंड में सीट नंबर J66 था। माफ करें, सीट मौजूद नहीं थी और मुझे खड़े होकर खेल का आनंद लेना पड़ा। क्या मुझे इसके लिए रिफंड और मुआवजा मिलेगा।" हालांकि, बाद में शख्स ने X पर पोस्ट किया कि उन्हें गायब सीट मिल गई है, जो J69 और J70 के बीच रखी गई थी।


सीट गायब होने को लेकर शख्स की पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "वॉव क्रेजी, निश्चित रूप से HCA बेहतर कर सकता है। वे सबसे खराब मैनेजमेंट वाले संघों में से एक रहे हैं और यह हमारे फैन एक्सपीरियंस को प्रभावित करता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "एक सीट के लिए 4500 रुपये जो मौजूद ही नहीं है। भारतीय क्रिकेट स्टेडियमों का हाल।" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "भारतीय क्रिकेट स्टेडियम देखने का अनुभव मनी लॉन्ड्रिंग स्कैम है।"

SRH ने CSK को हराया

SRH ने इस मैच में CSK को छह विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 166 रनों का पीछा करते हुए SRH की ओर से एडेन मार्कराम ने 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा (12 गेंदों पर 37 रन) और ट्रैविस हेड (24 गेंदों पर 31 रन) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।