Stomach Cleansing Juice: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र को हमेशा दुरुस्त रखना चाहिए। पाचन तंत्र में खामी आने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। मनुष्य को जिंदा रहने के लिए भोजन की जरूरत पड़ती है। भोजन से ही शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे लोग हर तरह के काम कर पाते हैं। भोजन छोटी आंत में पचता है। लिहाजा आंत की सफाई बहुत जरूरी है। पेट अगर पूरी तरह से साफ नहीं हुआ तो कब्ज की शिकायत आ सकती है। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर आंत की सफाई कैसे करें?