Get App

Subhash Chandra Bose Jayanti: PM मोदी आज इंडिया गेट पर करेंगे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, दी श्रद्धांजलि

Subhash Chandra Bose Jayanti: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा इंडिया गेट पर उस जगह लगाई जाएगी जहां कभी ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम की मूर्ति लगी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2022 पर 9:00 AM
Subhash Chandra Bose Jayanti: PM मोदी आज इंडिया गेट पर करेंगे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, दी श्रद्धांजलि
सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के होलोग्राम का होगा अनावरण

Subhash Chandra Bose Jayanti: देश आज यानी रविवार, 23 जनवरी, 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका अनावरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) करेंगे। पीएम मोदी आज शाम 6 बजे नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नेताजी की यह प्रतिमा देश के महान सपूत के प्रति आभार के प्रतीक के तौर पर लगाई जा रही है। यहां नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाई जानी है, लेकिन जब तक यह तैयार नहीं हो जाती, यहां होलोग्राम प्रतिमा लगाई जा रही है।

पीएम मोदी ऐलान कर चुके हैं कि इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा लगाई जाएगी। नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा 28 फुट ऊंची और छह फुट चौड़ी होगी और यह उस मंडप में स्थापित की जाएगी, जहां कभी किंग जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी और जिसे 1968 में हटा दिया गया था।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा था, ऐसे समय में जब देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे आपसे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट की बनी उनकी एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति देश के आभार का प्रतीक होगी। जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक वहां होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बोस की 125वीं जयंती को आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी साल 2019, 2020, 2021 और 2023 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार देंगे। इस समारोह में कुल 7 पुरस्कार दिए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें