Sunny Deol को बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने एक नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया था कि करीब 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर मुंबई के जुहू का उनका बंगला नीलाम कर दिया जाएगा। बैंक ने यह नोटिस अखबरा में भी प्रकाशित कराया। बैंक ने कहा कि सनी देओल के विला की ई-नीलामी 25 सितंबर को होगी। बैंक ने यह नोटिस SARFAESI Act, 2002 के तहत जारी किया था। तकनीकी वजह बताते हुए इस नोटिस को 21 अगस्त को वापस ले लिया गया। बैंक का कहना है कि उसने 1 अगस्त को देओल की इस प्रॉपर्टी को कब्जे में लेने के लिए CJM कोर्ट में अप्लिकेशन दिया था। अभी इस पर फैसला नहीं आया है। दूसरा, देओल ने बैंक से संपर्क किया है। उन्होंने कहा है कि वह पूरा पैसा चुका देंगे।
