Supertech Twin Towers : न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (NOIDA) ने अधिकारियों से सुपरटेक ट्विन टावर्स का मलबा इस साल 28 नवंबर तक हटाने के लिए कहा है। इन टावर्स को 28 अगस्त को गिराया गया था।

Supertech Twin Towers : न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (NOIDA) ने अधिकारियों से सुपरटेक ट्विन टावर्स का मलबा इस साल 28 नवंबर तक हटाने के लिए कहा है। इन टावर्स को 28 अगस्त को गिराया गया था।
ट्विन टावर्स को गिराने का काम Edifice Engineering को सौंपा गया था। अथॉरिटी ने इस कंपनी को एटीएस विलेज सोसायटी की बाउंड्री के एक हिस्से का निर्माण करने के लिए कहा है, जो 28 अगस्त को ट्विन टावर को ध्वस्त किए जाने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी।
अभी पड़ी है 80,000 टन रोड़ी
सुप्रीम कोर्ट ने एमेरल्ड कोर्ट (Emerald Court) सोसायटी परिसर में बने लगभग 100 मीटर ऊंचे दो टावरों को अवैध मानकर ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। इस क्रम में उन्हें गिरा दिया गया था।
वर्तमान में मौके पर मलबे को तोड़ने का काम जारी है, जिसके बाद इसे कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में भेजा जाएगा। डिमोलिशन के बाद मौके पर 80,000 टन रूबल यानी रोड़ी पड़ी है, जिसे टावरों के निर्माण के दौरान बेसमेंट में भरा गया था। वहीं साइट से 30,000 टन रोड़ी हटा दी गई है।
स्ट्रक्चरल ऑडिट का काम पूरा
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नोएडा अथॉरिटी ने बुधवार को सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ हुई मीटिंग में डिमोलिशन कार्य का जायजा लिया।
मीटिंग में सुपरटेक (Supertech Ltd) ने कहा कि डिमोलिशन के बाद स्ट्रक्चरल ऑडिट का काम पूरा कर लिया गया है और 30 सितंबर तक रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी।
सीबीआरआई करेगी सभी रिपोर्ट्स की जांच
लंबी चर्चा के बाद, नोएडा अथॉरिटी के अतिरिक्त सीईओ प्रवीण मिश्रा ने वाइब्रेशन मॉनिटरिंग, विजुअल निरीक्षण से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगीं और Edifice Engineering ने क्रैक से संबंधित रीडिंग उपलब्ध करा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआरआई (CBRI) को इन रिपोर्ट्स की जांच करनी चाहिए।
बयान के मुताबिक, एटीएस विलेज की टूटी बाउंड्री का निर्माण Edifice Engineering ने शुरू कर दिया है। बाउंड्री वाल के निर्माण पहले की तरह ही करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।