Surat Diamond Bourse: दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग्स की बात करें तो अमेरिका के पेंटागन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अमेरिका के रक्षा विभाग का ये खास हेडक्वार्टर बहुत बड़ा है। लेकिन अब भारत ने पेंटागन से ये खिताब छीन लिया है। सूरत में 4 साल में तैयार हुए सबसे बड़े डायमंड एक्सचेंज ने अमेरिका के पेंटागन से कई गुना बड़ी ऑफिस बिल्डिंग तैयार कर ली है। सूरत का ये ऑफिस अब दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बन गया है। खबरों के मुताबिक इस साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बिल्डिंग का उद्घाटन कर सकते हैं।
सूरत को कहा जाता है दुनिया की रत्न राजधानी
सूरत का नाम पूरी दुनिया में अपने हीरों की वजह से फेमस है। इसे दुनिया की रत्न राजधानी भी कहा जाता है क्योंकि यहां दुनिया के 90 प्रतिशत हीरे तराशे जाते हैं। इस खास ऑफिस की बात करें तो इसमें 65,000 से अधिक हीरा प्रोफेशनल्स एक साथ काम कर पाएंगे। यहां अलग-अलग डिपार्टमेंट्स रहेंगे जहां पॉलिशर्स, कटर्स और व्यापारी काम करेंगे। इसे हीरों के लिए एक वन स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है।
बिल्डिंग में है ढेर सारी सुविधाएं
भारत की इस खास इमारत को सूरत डायमंड बोर्स नाम दिया गया है। ये एक 15 मंजिला इमारत है जो 35 एकड़ में फैली हुई है। ये पूरा ऑफिस लगभग नौ आयताकार बिल्डिंग्स में फैला है। ये सारी बिल्डिंग्स एक सेंट्रल स्पाइन से जुड़ी हुई हैं। इस पूरी बिल्डिंग में 7.1 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा का फ्लोर स्पेस शामिल है। इस बिल्डिंग में कुल मिलाकर 131 एलिवेटर्स हैं। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से मुंबई से आने वाले हजारों कर्मचारियों को काफी ज्यादा मदद मिलेगी। SDB यानी कि सूरत डायमंड बोर्स एक नॉन प्रोफिट एक्सचेंज है, जो कंपनी एक्ट 2013 के सेक्शन 8 के तहत रजिस्टर्ड है।
कंपनी को किया सबसे बड़ी कंपनी ने डिजाइन
सूरत में इस इमारत के बनने से पहले हीरा कंपनियों ने अपने-अपने ऑफिस खरीद लिए थे। इस बिल्डिंग को एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन कंपीटिशन के बाद भारतीय आर्किटेक्चर फर्म मॉर्फोजेनेसिस द्वारा डिजाइन किया गया है। इस इमारत को बनाने में पूरे 4 साल का समय लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 32 अरब रुपये है।