Credit Cards

सर्दियों में यह मीठा आलू है सेहत का खजाना, डायबिटीज जैसे कई रोगों की हो जाएगी छुट्टी

Sweet Potato: ठंड के मौसम में शकरकंद खाना किसी वरदान से कम नहीं है। यह शुगर, बीपी, ब्रेन, आंखों के लिए काफी फायदेमंद हैं। शकरकंद कई औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ पौष्टिक भी होता है

अपडेटेड Nov 24, 2022 पर 12:31 PM
Story continues below Advertisement
शकरकंद में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-A, B और C मौजूद होते हैं।

Sweet Potato: डायबिटीज (Diabetes) मरीजों को आलू नहीं खाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि आलू खाने से शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसकी वजह ये है कि इसमें काफी मात्रा में कैलोरी और स्टार्च पाया जाता है। जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन एक आलू ऐसा भी है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसे मीठए आलू को शकरकंद (Sweet Potato) कहा जाता है। ये आलू नाम से ही मीठा है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। वैसे तो यह भी आलू की तरह ही जमीन के अंदर जड़ में उगती है।

शकरकंद में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-ए, बी और सी मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शकरकंद का इस्तेमाल ज्यादातार लोग हलवा बनाने में करते हैं। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स और क्रॉनिक डिजीज से बचाने का काम करती है।

सेहत का है खजाना


मीठे आलू में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीज इसे बिंदास खा सकते हैं। शकरकंद कई आकार में उगते हैं और कई रंग के होते हैं। आमतौर पर कच्चा शकरकंद (Sweet Potatoes) लाल रंग का होता है। उबालने के बाद इसका रंग बदल जाता है। सर्दियों में मीठे आलू खूब आते हैं। 200 ग्राम शकरकंद में 180 कैलोरी होती है। शकरकंद में 4 ग्राम प्रोटीन, 6.6 ग्राम फाइबर और 41.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। सिर्फ डायबिटीज में ही नही बल्कि दिल की बीमारी की रोकथाम के लिए भी शकरकंद काफी फायदेमंद है।

Deadly Disease: ये हैं दुनिया की वो 10 जानलेवा बीमारियां, WHO ने जारी की लिस्ट, किस बीमारी से लोग कितने परेशान?

ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल

शकरकंद ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। शकरकंद में मौजूद पोटेशियम की वजह से ये हमारे हृदय को स्वस्थ रखता है। इससे हृदय से जुड़ी जो भी समस्याएं होती हैं। उनके खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसमें मौजूद तत्व खून में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देते। नेचुरल इंसुलिन उत्पादन करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स गुण के कारण यह शुगर को जल्दी अवशोषण (absorption) करने में मदद करता है। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद है।

BP होता है कम

शकरकंद में पोटैशियम की मात्रा भी होती है। इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद कर सकती है। शंकरकंद खाने से दिल की बीमारियां दूर हो सकती हैं। शकरकंद शरीर से बैड कोलेस्टॉल को कम करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

शकरकंद बीटा कैरोटीन और एंथोसायनिन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके ये गुण आंखों को हेल्दी रखता है। साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। अगर आप अपनी आंखों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।