Swiggy Order: इन दिनों लोग ऑनलाइन खरीदारी जमकर रहे हैं। घर बैठे ही सिर्फ एक क्लिक पर गर्मागर्म भोजन भी मंगा सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन खरीदारी कभी-कभी महंगी साबित हो जाती है। गुरुग्राम में रहने वाले प्रणय लोया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लोया ने स्विगी से कुछ-कुछ ऑर्डर किया था। लेकिन ऐसी समस्या हो गई कि उसके घर 6 डिलीवरी एक्जीक्यूटिव पहुंच गए। मजबूरी में लोया 6 बार सामान खरीदना पड़ा। लोया ने स्वीगी ऐप के जरिए दूध का एक पैकेट, एक पैकेट अनानास और एक डोसा ऑर्डर किया था।
