संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक और भारतीय ने 'जैकपॉट' (एक तरह की लॉटरी) जीता है, जिससे उसे अगले 25 वर्षों तक हर महीने 5.5 लाख रुपये से अधिक की कमाई होगी। यह भारतीय नागरिक हैं तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर मगेश कुमार नटराजन (Magesh Kumar Natarajan)। उन्होंने एमिरेट्स ड्रॉ का FAST5 Grand Prize जीता है। 49 वर्षीय नटराजन को इस जीत से अगले 25 वर्षों तक प्रति माह 25 हजार दिरहम (5.6 लाख रुपये) मिलेंगे। नटराजन ने अपना अधिकांश जीवन तमिलनाडु के अंबूर में बिताया है। 2019 से इस साल की शुरुआत तक सऊदी अरब में उनका चार साल का वर्क असाइनमेंट था।
