Get App

TATA Group की कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स जेवर में करेगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि इस अनुबंध के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स एयरपोर्ट पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, लैंडसाइड सुविधाओं और अन्य सहायक भवनों का निर्माण करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2022 पर 4:09 PM
TATA Group की कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स जेवर में करेगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाया जा रहा है

टाटा ग्रुप (TATA Group) की इन्फ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स को उत्तर प्रदेश के जेवर में आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के निर्माण का ठेका मिला है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस अनुबंध के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स एयरपोर्ट पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, लैंडसाइड सुविधाओं और अन्य सहायक भवनों का निर्माण करेगी।

YIAPL, स्विटजरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी (Swiss developer Zurich Airport International AG) की 100 फीसदी सहायक कंपनी है। इसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के रूप में शामिल किया गया है।

बयान में कहा गया कि YIAPL ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (Engineering, procurement, and construction- EPC) के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का चयन किया है। कंपनी को बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के डिजाइन, खरीद और निर्माण में उसके अनुभव के आधार पर अंतिम तीन में से से चुना गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें