Get App

Tata Nano EV: नए लुक्स और एडवांस फीचर्स के साथ एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है लखटकिया कार, जानें कीमत सहित पूरी डिटेल

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती डिमांड को देखते हुए दुनियाभर की कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लांच करना शुरू कर दी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2022 पर 2:34 PM
Tata Nano EV: नए लुक्स और एडवांस फीचर्स के साथ एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है लखटकिया कार, जानें कीमत सहित पूरी डिटेल
यह भारत की सबसे सस्ती EV कार होगी

Tata Nano Electric Car: टाटा नैनो भले ही टाटा मोटर्स के लिए एक अधूरा सपना बनकर रह गई हो, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अगर इस कार को एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाए तो यह मार्केट में धूम मचा सकती है। कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता को देखते हुए टाटा मोटर्स नैनो को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि इन दिनों भारत के साथ-साथ दुनियाभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए दुनियाभर की कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच करना शुरू कर दी हैं।

ये भी पढ़ें- रतन टाटा के नाम से ठगी करने वाले फेसबुक पेज की खैर नहीं, होगी कानूनी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसी क्रम में टाटा मोटर्स भी भारत की सबसे सस्ती कार Tata Nano को इलेक्ट्रिक अवतार में लांच करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भारत की सबसे सस्ती EV कार होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें