Tea Side Effects: चाय की दीवानगी सेहत पर पड़ सकती है भारी, पूरी विटामिन और प्रोटीन चूस लेती है चाय

Tea Side Effects: ज्यादातर लोग नींद भगाने के लिए चाय पीते हैं। कई लोग नींद भगाने के लिए सुबह उठते ही चाय पीते हैं। वहीं, कुछ लोग चाय के इस कदर शौकीन होते हैं कि दिनभर में कई बार चाय पी लेते हैं। लेकिन ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह शरीर के कई पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 2:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tea Side Effects: चाय और कॉफी कैफीनेटेड ड्रिंक हैं, जो कई सारे फायदे दे सकती हैं। लेकिन इन्हें गलत वक्त पर पीने से नुकसान भी बहुत झेलना पड़ सकता है।

Tea Side Effects: देश में बहुत से ऐसे लोग हैं। जिनकी सुबह चाय के साथ होती है। आमतौर पर लोग इसे बेड टी कहते हैं। वहीं, कुछ लोग चाय के इतने शौकीन होते हैं कि दिनभर में कई बार इसे पीते हैं। ज्‍यादातर घरों में मेहमानों का स्‍वागत तो बिना चाय के हो ही नहीं सकता है। ऑफिस में लोग थकान और नींद को भगाने के लिए चाय का ही सहारा लेते हैं। वहीं गलत तरीके से चाय-कॉफी पीने से पाचन शक्ति कमजोर पड़ सकती है। ज्यादा चाय (Tea Side Effects) पीने से चिंता, नींद की समस्या और सिरदर्द जैसे समस्याएं हो सकती हैं।

रिसर्च में पाया गया है कि चाय में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से कुछ पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकते हैं। इसमें से सबसे प्रमुख आयरन है। चाय में मौजूद कैफीन कंपाउंड एसिड बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसलिए खाली पेट चाय पीने से शरीर का पीएच बैलेंस खराब हो जाता है और इसी की वजह से अपच और हार्ट बर्न होने लगती है।

शरीर से आयरन सोख सकती है चाय


रिसर्च में पाया गया है कि चाय में टैनिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है। यह कुछ चीजों में आयरन से बाइंड हो जाता है। यह पाचन तंत्र से आयरन अवशोषित कर सकता है। ऐसे में जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। तब एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा जिन लोगों में पहले से ही आयरन की कमी है। उन्हें चाय कम पीनी चाहिए।

दिल में जलन की समस्या

चाय में मौजूद कैफीन शरीर में पहुंचने पर हार्ट बर्न जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। कैफीन की वजह से पेट में एसिड बढ़ सकता है। इससे एसिड रिफलक्स और हार्ट बर्न की परेशानी हो सकती है। जिन लोगों में पहले से ही ये दोनों समस्याएं हैं। ज्यादा कैफीन के सेवन से ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

Diabetes: Vitamin-D की कमी से बढ़ सकता है Blood Sugar, ऐसे करें कंट्रोल

नींद को प्रभावित कर सकती है चाय

चाय में कैफीन पाया जाता है। जिसकी ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंचने से नींद की समस्या हो सकती है। रिसर्च में पाया गया है कि कैफीन मेलाटोनिन उत्पादन पर ब्रेक लगा सकता है। इससे नींद खराब हो सकती है। मेलाटोनिन हार्मोन मस्तिष्क को संकेत देता है कि अब सोने का समय हो गया है। जब नींद नहीं पूरी होती, तब मानसिक और शारीरिक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में ज्यादा चाय खतरनाक

अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है तो उसे ज्यादा चाय पीने से दूर रहना चाहिए। इसकी वजह से गर्भपात ही नहीं जन्म के समय बच्चे को वजन में कमी की समस्या हो सकती है। गर्भावस्था में कैफीन से क्या नुकसान हो सकते हैं। इसका अभी तक साफ तौर पर डेटा सामन नहीं आया है। हालांकि, यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह कितना सुरक्षित है। लेकिन ज्यादातर रिसर्च में पाया गया है कि हर दिन 200-300 मिलीग्राम से कम ही कैफिन का सेवन करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।