Tea Side effects: देश में बहुत से लोगों के दिन की शुरूआत चाय से होती है। सुबह उठते ही सबसे पहले चाय की तलब होती है। कई लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं कि उन्हें हर एक-दो घंटे पर चाय चाहिए। चाय पीकर ही वे अपनी थकान को मिटाते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिमिट से ज्यादा सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि हर दिन 4-5 कप से ज्यादा चाय पीना नुकसानदायक होता है। इए जानते हैं ज्यादा चाय पीने से किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, चाय में कैफीन काफी ज्यादा होती है। इसमें कैफीन के साथ फ्लोराइड और फ्लेवोनोइड होते हैं जो दिल की बीमारी को बढ़ावा देती है। ऐसे में अगर आप एक दिन में कई कप चाय पीते हैं तो संभल जाएं। यह शरीर में कई तरह की बीमारियों को निमंत्रण दे सकता है।
दिन भर में कितनी पिएं चाय?
एक कप चाय में कैफीन की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। यह चाय की पत्तियों के प्रकार और आपके द्वारा उपयोग की जा रही मात्रा पर निर्भर करती है। लेकिन आमतौर पर एक कप चाय में कैफीन की मात्रा 20-60 मिलीग्राम के बीच होती है। ऐसे में दिन भर में 3 कप से ज्यादा चाय पीने की सलाह नहीं दी जाती है। ज्यादा चाय पीने से शरीर में टैनिन और आयरन की कमी हो जाती है। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में चाय पीते हैं तो शरीर में आयरन और टैनिन कमी का सामना करना पड़ सकता है। आयरन की कमी से शरीर को जाखिम बढ़ जाता है। कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं।
ज्यादा चाय पीने से सीने में जलन शुरू हो जाती है। इसके साथ ही ज्यादा चाय पीने से एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत शुरू हो जाती है। यह आंत में एसिड पैदा करती है। इस लिए अगर आपके सीने में जलन रहती है तो आप ज्यादा चाय न पिएं। हेल्दी रहने और शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन करना चाहिए। अधिक चाय पीने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।
हम में से ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ हैं कि ज्यादा चीनी खाने से शुगर फैट में बदलने लगता है। जिसकी वजह से मोटापा बढ़ जाता है। फिर पेट के आसापास चर्बी लटकने लगती है। ऐसे में वजन कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप एक लिमिट से ज्यादा चाय पीते हैं तो कब्ज, सीने में जलन, आंतों पर बुरा असर, एसिडिटी, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एंटीबायोटिक्स का असर होता है कम
अधिक चाय पीने से एंटीबायोटिक दवाओं का असर कम हो जाता है। अगर आप एंटीबायोटिक्स के साथ चाय पीते हैं तो इसका शरीर पर असर कम पड़ता है।