Get App

Tea Side effects: चाय के शौकीन हो जाएं सतर्क, सीने में जलन समेत बढ़ सकती हैं कई शिकायतें

Tea Side effects: कई लोगों को ज्यादा चाय पीने की आदत हो जाती है। अगर चाय न मिले तो उन्हें सिर दर्द का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी चाय प्रेमी हैं तो चाय से दूरी बनाने की कोशिश करना बेहतर है। एक दिन में 4-5 कप चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 10, 2023 पर 12:06 PM
Tea Side effects: चाय के शौकीन हो जाएं सतर्क, सीने में जलन समेत बढ़ सकती हैं कई शिकायतें
लिमिट से ज्यादा चाय पीने पर कब्ज, सीने में जलन, आंतों पर बुरा असर, एसिडिटी, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती है

Tea Side effects: देश में बहुत से लोगों के दिन की शुरूआत चाय से होती है। सुबह उठते ही सबसे पहले चाय की तलब होती है। कई लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं कि उन्हें हर एक-दो घंटे पर चाय चाहिए। चाय पीकर ही वे अपनी थकान को मिटाते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिमिट से ज्यादा सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि हर दिन 4-5 कप से ज्यादा चाय पीना नुकसानदायक होता है। इए जानते हैं ज्यादा चाय पीने से किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, चाय में कैफीन काफी ज्यादा होती है। इसमें कैफीन के साथ फ्लोराइड और फ्लेवोनोइड होते हैं जो दिल की बीमारी को बढ़ावा देती है। ऐसे में अगर आप एक दिन में कई कप चाय पीते हैं तो संभल जाएं। यह शरीर में कई तरह की बीमारियों को निमंत्रण दे सकता है।

दिन भर में कितनी पिएं चाय?

एक कप चाय में कैफीन की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। यह चाय की पत्तियों के प्रकार और आपके द्वारा उपयोग की जा रही मात्रा पर निर्भर करती है। लेकिन आमतौर पर एक कप चाय में कैफीन की मात्रा 20-60 मिलीग्राम के बीच होती है। ऐसे में दिन भर में 3 कप से ज्यादा चाय पीने की सलाह नहीं दी जाती है। ज्यादा चाय पीने से शरीर में टैनिन और आयरन की कमी हो जाती है। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में चाय पीते हैं तो शरीर में आयरन और टैनिन कमी का सामना करना पड़ सकता है। आयरन की कमी से शरीर को जाखिम बढ़ जाता है। कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें