Tech Layoffs: नया साल भी तकनीकी कंपनियों के एंप्लॉयीज के लिए राहत नहीं लेकर आया है। पिछले साल दिसंबर 2022 में जितनी छंटनी हुई, उससे ज्यादा तो इस महीने जनवरी 2023 के पहले पांच दिन में ही हो गई। छंटनी को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Layoffs Tracker पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक इस साल 5 जनवरी तक दुनिया भर की टेक कंपनियों ने 28096 एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया है। वहीं दिसंबर में 17074 एंप्लॉयीज की छंटनी हुई थी यानी कि पूरे दिसंबर की तुलना में जनवरी के पांच दिन में 64.5 फीसदी अधिक एंप्लॉयीज को काम से निकाला गया।
