अगर आपको अपनी कार को अनलॉक करने में परेशानी हो रही है तो आखिर आप क्या करेंगे? उसे किसी मैकेनिक को दिखाएंगे या फिर चाभी में बदलवा करेंगे। लेकिन टेस्ला कार के एक मालिक ने कार को अनलॉक करने के लिए अजीबो गरीब समाधान निकाला है। टेस्ला के मालिक ब्रैंडल डेलाली (Brandon Dalaly) को फोन की चाभी से कार को अनलॉक करने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में मालिक ने अपने हाथ पर ही हमेशा के लिए चिप फिट करा ली। उनका यह स्टंट अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
टेस्ला के मालिक ने यह वीडियो शेयर किया है। उसमें देखा जा सकता है कि डेलाली की दांए हाथ की हथेली के पीछे की तरफ एक वीवोकी एपेक्स चिप (VivoKey Apex chip) इम्पलांट किया गया है। इसके बाद वो अपने हाथ को जब टेस्ला गाड़ी के सेंसर के पास ले जाते हैं तो गाड़ी अपने आप खुल जाती है। इतना ही नहीं, गाड़ी के भीतर के सिस्टम भी केवल उनके हाथ के इशारे से ऑपरेट होना शुरू हो जाते हैं। डेलाली ने ने ट्विटर ने पर लिखा है, " आखिरकार मैंने अपनी चाबी का मुद्दा अपने हाथ में ले लिया...सही में..टेस्ला की चाबी का इम्पलांट करवा लिया है।
यह वीवोकी एपेक्स (VivoKey Apex ) तकनीक के कारण मुमकिन हो पाया। डेलाली ने आगे बताया कि यह चिप डेटा स्टोर कर सकता है। एक्सेस कंट्रोल कर सकता है। इसमें एक सिक्योर क्रिप्टो वॉलेट भी है और इससे भविष्य में क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन्स भी हो सकेंगे। यह सिर्फ टेस्ला की चाभी ही नहीं है। उन्होंने बताया कि वह 100 लोगों के एक बीटा ग्रुप के सदस्य हैं। जिन पर चिप का टेस्ट किया जा रहा है। इसे सार्वजनिक बाद में किया जाएगा।