कोरोना महामारी के दौरान 'Work From Home' के कल्चर ने तेजी पकड़ी लेकिन अब कुछ ही कंपनियां में इसकी मंजूरी मिली हुई है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) की बात करें तो वह ऑफिस से दूर किसी स्थान से काम करने के खिलाफ हैं। मस्क के मुताबिक वर्क फ्रॉम होम एक नैतिक मुद्दा है और उनके हिसाब से एंप्लॉयीज को ऑफिस से काम करना चाहिए, चाहिए पूरे हफ्ते में पूरे चालीस घंटे न हो यानी कि हफ्ते भर ऑफिस से काम न करें लेकिन हर हफ्ते कुछ समय जरूर एंप्लॉयीज को ऑफिस से काम करना चाहिए। मस्क के इस बयान के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी कंपनी टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpaceX) और ट्विटर (Twitter) में वर्क फ्रॉम होम अब बीते दिनों की बात है।
