जापान के अरबपति कारोबारी युसाकु माएजावा (Yusaku Maezawa) ने स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान (SpaceX Starship) के जरिए अपने साथ चांद (Moon) पर जाने के लिए 8 लोगों को चुना है। इनमें 8 लागों में भारतीय अभिनेता देव जोशी (Dev Joshi) भी शामिल है, जो ‘बालवीर’ धारावाहिक में काम करने के बाद काफी लोकप्रिय हुए थे। देव जोशी के अलावा इन 8 लोगों में कोरियाई पॉप स्टार टीओपी (TOP) और अमेरिकी डीजे स्टीव आओकी (Steve Aoki) भी शामिल है। युसाकु माएजावा ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। जापानी अरबपति ने साल 2018 में ही चांद पर जाने वाले SpaceX की प्राइवेट अंतरक्षियान की सभी सीटों को बुक कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मार्च 2021 में दुनिया भर से लोगों के आवेदन लेना शुरू किया था, जो इस अंतरिक्ष ट्रिप पर उनके साथ जाना चाहते हैं।
युसाकु माएजावा ने पिछले साल भी सोयुज रूसी अंतरिक्ष यान के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की 12 दिवसीय यात्रा की थी। इसके बाद यह उनकी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा होगी।
माएजावा ने ट्वीट के जरिए बताया कि उनके ‘डियरमून’ प्रोजेक्ट के लिए चुने गए 8 लोगों में ‘बालवीर’ के अभिनेता जोशी भी शामिल होंगे। उनके साथ TOP भी उड़ान भरेंगे, जिन्होंने के (कोरियाई)-पॉप समूह ‘बिग बैंग’ के लिए प्रमुख रैपर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। इनके अलावा अमेरिकी डीजे स्टीव आओकी, फिल्म निर्माता ब्रेंडन हॉल और यूट्यूबर टिम डोड भी टीम में शामिल हैं।
ब्रेंडन और टिम डोड भी अमेरिकी हैं। ब्रिटिश फोटोग्राफर करीम इलिया, चेक गणराज्य के कलाकार येमी एडी और आयरलैंड के फोटोग्राफर रियानोन एडम भी टीम में शामिल होंगे। अमेरिकी ओलंपिक खिलाड़ी कैटिलिन फैरिंगटन और जापानी डांसर मियू को विकल्प के रूप में चुना गया था।
देव जोशी 3 साल की उम्र से ही भारतीय टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और टीवी सीरीज बाल वीर में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, अभिनेता ने 20 से अधिक गुजराती फिल्मों, कई टेलीविजन सीरियल, म्यूजिक एल्बम और यहां तक कि स्टेज शो और विज्ञापनों में भी काम किया है।
जोशी, जो तीन साल की उम्र से भारतीय मनोरंजन उद्योग में योगदान दे रहे हैं, उन्हें टीवी सीरीज बाल वीर में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, अभिनेता ने 20 से अधिक गुजराती फिल्मों, कई टेलीविजन श्रृंखलाओं, संगीत एल्बमों और यहां तक कि स्टेज शो और विज्ञापनों में भी काम किया है।
10 लाख लोगों ने किया था आवेदन
जोशी उन 10 लाख लोगों में शामिल थे, जिन्होंने 'डियरमून क्रू' का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया था। एक इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने बताया कि "पिछले 18 महीनों की एक बहुत लंबी प्रक्रिया रही है। इस दौरान इंटरव्यू, मेडिकल, एग्जाम, साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन, और डियरमून प्रोजेक्ट की टीम के साथ कई बैठकों का दौर चला था।"