Throat Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी है। जिसमें शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती है। इससे ये कोशिकाएं एक समूह का निर्माण करती हैं, जो धीरे-धीरे ट्मूयर बन जाता है। कैंसर शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। शरीर के जिस अंग में कैंसर की शुरुआत होती है। उसे उसी नाम के कैंसर से जाना जाता है। गले का कैंसर भी गले के आसपास होने वाले कैंसर है। कुछ लोगों में थ्रोट कैंसर की शुरुआत थायराइड ग्रैंड से भी शुरू होती है। गले का कैंसर बेहद खतरनाक होता है। यह गले और आवाज में धीरे-धीरे संकेत देता है।
कोई भी व्यक्ति जिसकी नाक बंद है, गले या कान में दर्द है। गर्दन में सूजन है। भोजन निगलने में कठिनाई हो रही है।आवाज में भारीपन है। वजन कम हो रहा है तो इन लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ऐसी परेशानी 2-3 हफ्ते में नहीं ठीक हो रही है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
कई तरह का होता है गले का कैंसर
गले में कैंसर के लक्षण को जानने से पहले गले में कैंसर के प्रकार को जानना बेहद जरूरी है। उसी हिसाब से इसके लक्षण भी सामने आते हैं।
नेजोफारिंजल कैंसर – इसकी शुरुआत नासिका छिद्र से होती है। यानी यह नाक के ठीक पीछे से शुरू होता है।
ओरोफायरिंजल कैंसर - यह मुंह के ठीक पीछे से शुरू होता है। टॉन्सिल में कैंसर इसी का हिस्सा है।
हाइपोफायरिंजल कैंसर - यह गले का निचला हिस्सा है जो फूड पाइप यानी एसोफेगस के उपर होता है।
ग्लॉटिक कैंसर - यह वोकल कॉर्ड से शुरू होता है।
सुपरग्लोटिक कैंसर - यह स्वरयंत्र के उपरी भाग से शुरू होता है। इससे भोजन निगलने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सबग्लोटिक कैंसर - यह स्वरयंत्र के नीचे से शुरू होता है।
गले के कैंसर की स्थिति में कई बार गले के आसपास चुभन जैसा महसूस होता है। कई लोग इस लक्षण को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसे लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह गंभीर बीमारी का रूप धारण कर सकती है। इसके अलावा गले में दर्द रहना, सांस फूलना, लंबे समय तक खूसी खांसी होना, खांसी के साथ खून आना, गर्दन या गले में गांठ मौजूद होना, गले में खराश और खांसी होना, आवाज में बदलाव आना, निगलने में कठिनाई महसूस होना, गले में बेचैनी महसूस होना, बिना वजह तेजी से वजन घटना जैसे तमाम लक्षण शामिल हैं।
क्यों होता है गले का कैंसर?
गले के कैंसर की परेशानी उन लोगों को अधिक होती है, जो तंबाकू ज्यादा खाते हैं। अगर आप लंबे समय से तंबाकू चबा रहे हैं या फिर धूम्रपान का सेवन कर रहे हैं, तो इससे गले के कैंसर की आशंका बढ़ सकती है।