Tongue Health: जीभ देखकर पता लग जाएगा किन बीमारियों के हैं शिकार? ऐसे मिलते हैं संकेत

Tongue Health: बीमार होने पर जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं। तब आमतौर पर डॉक्टर जीभ भी चेक करते हैं। असल में जीभ के जरिए कई बीमारियों के लक्षणों के बारे में पता चल जाता है। आप खुद भी अपनी जीभ देखकर बीमारी के बारे में पता लगा सकते हैं। जीभ में अगर सफेद धब्बे के निशान नजर आ रहे हैं तो इसका मतलब यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है

अपडेटेड Apr 08, 2023 पर 8:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जीभ का रंग अगर हल्का गुलाबी है और उस पर दाग धब्बे नहीं है तो यह स्वस्थ्य जीभ की निशानी होती है

Tongue Health: बीमार होने पर जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वे कई बार हमारी जीभ और गला चेक करते हैं। असल में हमारी जीभ कई बीमारियों के लक्षण बता देती है। आप चाहें तो खुद भी अपनी जीभ को देखकर बीमारी के बारे में पता लगा सकते हैं। जीभ का पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। जीभ का रंग आपके खाने, आपकी दवा, और पेय पदार्थों के आधार पर बदलता रहता है। इसके अलावा धूम्रपान करने की वज़ह से भी जीभ का रंग बदलता रहता है। लेकिन इन सबके अलावा जीभ के पैटर्न आपकी डाइट, नींद की कमी, बीमारी, बैक्टीरिया और अन्य कारणों की वजह से भी बदलते हैं।

जीभ का रंग अगर हल्का गुलाबी है और उस पर दाग धब्बे नहीं है तो यह स्वस्थ्य जीभ की निशानी होती है। दवाओं के साइड इफेक्ट होने पर जीभ बैंगनी या नीले रंग की हो जाती है। चमकते लाल रंग वाली जीभ का मतलब अंदरूनी चोट या संक्रमण हो सकता है। वहीं विटामिन B आयरन की कमी का भी यही संकेत है।

जीभ पर सफेद धब्बे


अगर आपकी जीभ पर सफेद धब्बे या कोटिंग जैसी बनावट दिखे तो यह यीष्ट इंफेक्शन (Yeast infection) हो सकता है। ऐसा बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखा जाता है। इसके अलावा जीभ पर सफेद कोटिंग ल्यूकोप्लाकिया के कारण भी हो सकता है। जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं उन लोगों में यह लक्षण अधिक पाया जाता है। ये आमतौर पर बर्थ कंट्रोल पिल्स के इस्तेमाल, एंटीबायोटिक दवाओं, कमजोर इम्यूनिटी, शुगर की दवाओं की वज़ह से हो सकते हैं।

जीभ में जलन

अगर जीभ में भी जलन हो रही है तो यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आमतौर पर यह एसिडिटी के कारण ऐसा हो सकता है। लेकिन कभी-कभी तंत्रिका संबंधी गड़बड़ियों के कारण जीभ में जलन होने लगती है। लिहाजा ऐसे लक्षण दिखने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Sugar Control: सदाबहार पत्तियों के सेवन से डायबिटीज की दवाइयां हो जाएंगी बंद, घर बैठे ऐसे करें कंट्रोल

जीभ पर छाले

जीभ पर सफेद छाले हो रहे हैं तो यह पेट की गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं। हमारी जबान का सीधा संबंध हमारे पेट से होता है। पाचन में गड़बड़ी होने पर कई बार जीभ पर लाल, सफेद छाले हो जाते हैं। इन छालों को अल्सर के रूप में भी जाना जाता है। कभी कभी ज्यादा रुखा या तीखा खाने की वज़ह से छालों की समस्या हो सकती है। कभी-कभी गलती से दांत से जीभ के कट जाने पर भी ये हो जाते हैं। कुछ हफ्तों से ज्यादा वक्त तक रहने वाले अल्सर आपकी परेशानी की वज़ह बन सकते हैं।

जीभ में कालापन

कई बार देखा जाता है कि कुछ लोगों की जीभ का रंग काला पड़ने लगता है। ऐसा तभी होता है जब आपने एंटासिड टैबलेट लिया हो। एंटासिड में बिस्मथ रहता है। आमतौर पर यह कोई गंभीर या चिंताजनक स्थिति नहीं है। मुंह की सफाई रखने से अक्सर ठीक हो जाती है। हालांकि डायबिटीज के कुछ रोगियों में जीभ का रंग काला हो जाने की समस्या हो सकती है। अगर आपने एंटासिड नहीं लिया है उसके बावजूद आपकी जीभ काली दिखती तो तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।