Total Solar Eclipse 2024: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही महीनों में लगने वाला है। 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस साल का यह पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका में दिखाई देगा। साल 2017 के बाद पहली बार 8 अप्रैल को अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, यह शानदार खगोलीय घटना पूरे उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में दिखाई देगी। ये सबसे पहले मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11.07 बजे दिखेगा। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में सूरज को काला होते हुए देख सकेंगे। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण लाखों लोग इस ग्रहण को देख सकते हैं।
