Traffic Challan: चालान से बचना है तो ये ऐप करें डाउनलोड, बड़े काम के हैं फीचर्स

Traffic Challan: अगर आपके वाहन का बार-बार चालान कट रहा है तो हम कुछ बेहतर टिप्स दे रहे हैं। आज कल रोड में हर जगह स्पीड कैमरा लगा होता है। तय लिमिट से ज्यादा स्पीड होने पर फौरन ऑनलाइन चालान कट जाता है। लिहाजा इससे बचने के लिए ऐप्स आ गए हैं। जिसकी मदद से आप चालान से बच सकते हैं

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 5:09 PM
Traffic Challan: मोबाइल ऐप के जरिए 100 मीटर पहले ही पता चल जाएगा कि कहां पर स्पीड कैमरा लगा है।

Traffic Challan: देश के कई बड़े शहरों में ट्रैफिक पुलिस ओवरस्पीड चालान के लिए कैमरे का इस्तेमाल करती है। कई बार तय लिमिट से ज्यादा वाहन की स्पीड हो जाती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऑनलाइन चालाना काट दिया जाता है। लेकिन टेक्नोलॉजी के इस दौर में इसका भी तोड़ निकाल लिया गया है। कुछ ऐसे ऐप आने लगे हैं। जिन्हें मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद आप चालान से बच सकते हैं। इन ऐप में अन्य कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। ये 100 मीटर पहले से ही बता दें कि हैं कि कहां पर स्पीड कैमरा लगा हुआ है।

दरअसल, भारत में हर साल ओवरस्पीड की वजह से कई सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ओवरस्पीड का ध्यान रखने और ट्रैफिक रूल्स फॉलो करवाने के लिए कई तरह के एक्शन लेती है। ओवरस्पीड को रोकने के लिए पुलिस सड़कों पर ओवरस्पीड कैमरा लगाकर रखती है।

Radarbot ऐप से नहीं कटेगा चालान


iOS (iPhone) यूजर्स के लिए App Store पर ये ऐप मौजूद है। इससे Speed camera navigate आसानी से नेविगेट किया जा सकता है। कंपनी दावा करती है कि ये ऐप GPS के जरिए काम करता है। स्पीड कैमरा आने से पहले ही ये ऐप नोटिफिकेशन देना शुरू कर देता है। साथ ही ये ट्रैफिक लाइट पर भी पैनी नजर बनाए रखता है। ये ऐप रोड पर एवरेज स्पीड की जानकारी भी देता है। कंपनी का दावा है कि इसे किसी भी देश में इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी विदेश यात्रा करने वालों के लिए भी ये ऐप बराबर काम करता है।

बिना टिकट के 1st AC में लगा लोगों का जमावड़ा, परेशान महिला ने शेयर कर दिया वीडियो

Waze

Waze भी Map और स्पीड कैमरा डिटेक्टर ऐप है। यह पहले ही यूजर को नोटिफिकेशन देकर सतर्क कर देता है। कंपनी दावा करती है कि इससे ट्रैफिक वाले रोड, बंद रोड की जानकारी भी मिलती है। ड्राइवर्स को ट्रैफिक और रूट को लेकर अपडेट जानकारी मिलती रहती है। ये ऐप Google और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। Android यूजर्स के लिए ये ऐप पूरी तरह फ्री है और इसे करोड़ों यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।