Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में दो ट्रनों में हुई टक्कर, 20 लोग घायल 6 की हुई मौत

देश में लगातार ट्रेन हादसों की तदाद बढ़ती जा रही है। रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई। बचाव अभियान अभी भी जारी है। घटनास्थल से लोगों को बाहर निकालने के लिए विजाग से ट्रेन रवाना कर दी गई है।

अपडेटेड Oct 29, 2023 पर 11:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे में लोगों ने गंवाई जान

Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में एक भयानक ट्रेन हादसा हुआ। दो ट्रेनों की टक्कर होने से 6 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हुए। रायगाड़ से विशाखापट्टनम की ओर जाने वाली ट्रेन विजयानगरम जिले में पटरी से नीचे खिसक गई। ट्रेन नंबर 08532 विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर की टक्कर 08504 विशाखापट्टनम-रायगड़ा पैसेंजर से हो गई। हादसा कोठावलासा मंडल के कंटाकापल्ली के पास हुआ। पलासा एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गईं। साउथ कोस्ट रेलवे जोन कए एक अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में 10 लोग घायल हुए। बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल पर फंसे यात्रियों के लिए विजाग से ट्रेन रवाना की गई।


प्रधानमंत्री ने दी सांत्वना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को 50,000 रुपए की राशि देने का ऐलान किया है।

ब्राजील के अमेजॉन में हुआ प्लेन क्रैश, 12 लोगों की गई जान

मुख्यमंत्री ने लिया स्थिति का जायजा

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री YS जगन मोहन ने जल्द से जल्द सही कदम उठाने का वादा किया। विशाखापट्टनम और अनाकापल्ली से विजयनगरम की ओर ज्यादा से ज्यादा एंबुलेंस भेजने के भी निर्देश दिए। आस-पास के अस्पतालों में लोगों के इलाज के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।