टेलीविजन सीरियल बनाने वाले एक शख्स के साथ फर्जीवाड़ा का अनोखा मामला सामने आया है। मुंबई के एक शख्स ने 70 साल की उम्र में 56 साल की एक महिला से दूसरी बार शादी की थी। शादी के चार साल बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने उसके पीठ पीछे उसका एक फ्लैट ही बेच दिया है। इसका पता चलते ही शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ कथित तौर पर पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग करके गलत तरीके से फ्लैट बेचने और उसे 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। हालांकि इस शख्स की पहचान का खुलासा नहीं हो पाया है।
