हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व माना गया है और घर में तुलसी के पौधे का होना जरूरी माना गया है। लेकिन इस वक्त गर्मी के मौसम में तुलसी की देखभाल करना बहुत जरूरी है, वरना तुलसी सूख जाती है। तुलसी का सूखना कभी भी शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि तुलसी सूखने का अर्थ है कि आपके घर से लक्ष्मीजी रूठ गई हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में आप कुछ उपाय अपना कर इसे बचा सकते हैं। इन उपायों को करने से आपका तुलसी का पौधा पूरे साल हरा भरा बना रहेगा।
