ना बारात ना डोली, पिता ने बीच आसमान में ऐसे करवाई बेटी की शादी

शादी के लिए लोग हर बार कोई ना कोई क्रिएटिव तरीका खोज ही लाते हैं। ऐसे में एक बिजनेसमैन ने अपनी बेटी के लिए पूरी एक फ्लाइट ही बुक कर दी। इसमें दूल्हा-दल्हन की धूमधाम से शादी हुई। तीन घंटे की ये फ्लाइट दुबई से ओमान के लिए रवाना हो रही थी। खुद बिजनेसमैन ने 1994 में एक फ्लाइट में शादी की थी।

अपडेटेड Nov 26, 2023 पर 4:07 PM
1994 में बिजनेसमैन ने एयर इंडिया की फ्लाइट में शादी की थी।

UAE में बतौर बिजनेसमैन काम कर रहे एक इंडियन ने अपनी बेटी की शादी के लिए काफी अनोखा तरीका अपनाया। जहां लोग शादियों के लिए बड़े-बड़े महंगे हॉल बुक करते हैं इस बिजनेसमैन ने एक प्राइवेट Boeing ही बुक कर डाला। हर पिता का सपना होता है कि वो धूमधाम से अपनी बेटी की शादी करे। ऐसा ही सपना एक पिता ने देखा और बीच आसमान में बेटी की धमाकेदार शादी करवाई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें प्राइवेट जेट के भीतर एक वेडिंग पार्टी की जा रही है। दिलीप पॉप्ले Jetex Boeing 747 में अपनी बेटी की शादी ऑर्गेनाइज करवाई।

दुल्हन की बॉलीवुड सॉन्ग पर हुई एंट्री

वायरल क्लिप पर दुल्हनतूने मारी एंट्रियांपर एयरक्राफ्ट पर चढ़ती दिखाई दे रही हैं। शादी की सारी सेरेमनीज के लिए वहां एक एरिया भी था। विधि पॉप्ले ने 24 नवंबर को हृदेश के साथ शादी हुई।एक रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा दुल्हन के साथ सभी दुबई से ओमान तीन घंटे की फ्लाइट में ट्रैवल करते हुए गए। इस दौरान सारी शादी भी एयरक्राफ्ट में हुई।


CISF Job: सरकारी नौकरी का मौका, BSF, CRPF, SSB और ITBP में भर्तियां शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई

पिता ने कायम किया परिवार का रिवाज

बिजनेसमैन दिलीप ने बताया कि दुबई मेरा घर है और अपनी बेटी की आसमान में शादी करवाना हमेशा से ही मेरा सपना था। खुद दिलीप पॉप्ले की शादी भी फ्लाइट में हुई थी। 1994 में उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट में शादी की थी। ये सारा इवेंट उनके पिता लक्ष्मण पॉप्ले की देख-रेख में पूरा हुआ था। ऐसे में परिवार की इस रीत को दिलीप ने भी कायम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।