Uric Acid: इन फलों और सब्जियों को डाइट में करें शामिल, यूरिक एसिड की टेंशन हो जाएगी खत्म

Uric Acid: यूरिक एसिड एक ऐसी समस्या है। जिसकी वजह से जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से आपको गाउट और किडनी की पथरी जैसे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे फलों और सब्जियों के नाम बता रहे हैं। जिनके सेवन से आपको काफी आराम मिलेगा।

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
यूरिक एसिड की समस्या से अगर आप परेशान हैं तो आपको भरपूर फल और सब्जियां खाना चाहिए

Uric Acid: मानव शरीर में प्यूरिन के टूटने से यूरिक एसिड बनता है। यह ब्लड के सहारे किडनी तक पहुंचने लगता है। वैसे तो यूरिक एसिड यूरीन के रूप में शरीर के बाहर निकल जाता है। लेकिन, कभी-कभी यह शरीर में ही रह जाता है। इसकी मात्रा जब शरीर में बढ़ने लगती है तो यह शरीर के कई तरह की मुसीबतें खड़ी करने लगता है। यूरिक एसिड की ज्यादा मात्रा से हार्ट डिजीज, हायपरटेंशन, किडनी स्टोन और गठिया जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में यूरिक एसिड की मात्रा को कन्ट्रोल में रखना बेहद जरूरी है।

अगर आपके शरीर में बहुत ज्यादा यूरिक एसिड बन रहा है। यह बाहर नहीं निकाल पार रहा है, तो इससे हाइपरयुरिसीमिया हो सकता है। ब्लड टेस्ट के जरिए शरीर में यूरिक एसिड के हाई लेवल का पता लगाया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन करके आप अपने यूरिक ऐसिड को नॉर्मल रख सकते हैं।

संतरा


संतरा खाने वाले जानते हैं कि इसमें कितना रेशा है। ये असल में रफेज से भरपूर एक ऐसा फल है जो कि यूरिक एसिड की समस्या में कारगर तरीके से काम कर सकता है। इसकी खास बात ये है कि ये पानी की मदद से मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और तेजी से प्रोटीन पचाने में मदद करता है। इससे शरीर में प्यूरिन नहीं बढ़ता।

नींबू

खून में जमा एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को बाहर निकालने के लिए आपको दिन में कम से कम दो बार नींबू का पानी पीना चाहिए। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है। आपको आंवला, अमरूद और संतरे जैसे विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ भी खाने चाहिए।

Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए ये फल हैं रामबाण, ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है बेहद कम

कटहल

कटहल का फल, यूरिक एसिड की समस्या को तेजी से कम करने में मददगार साबित हो सकता है। ये फल पहले तो पेट में प्यूरिन का मेटाबोलिज्म तेज करता है। दूसरा ये, पेट की गतिविधियों को तेज करता है और वेस्रट प्रोडक्ट को बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार है।

कद्दू

कद्दू, सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है। ये हाई यूरिक एसिड की समस्या में प्रोटीन से निकलने वाले ऑक्सलेट पत्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इस तरह इसका सेवन यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मददगार है।

इन सब्जियों का न करें सेवन

यूरिक एसिड की समस्या से परेशान व्यक्ति के लिए प्यूरिन युक्त सब्जी और फूड खाने से मना किया जाता है। इस तरह के फूड काफी परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड के मरीजों को फूलगोभी, पत्तागोभी, हरे मटर, बीन्स, भिंडी और मशरूम नहीं खाने के लिए कहा जाता है। इसकी वजह ये है कि इनमें प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।