वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 5 स्टार जैसी सविधाएं, कोच की खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान

Vande Bharat Sleeper Trains: मेड इन इंडिया के तहत बनाए गए वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि साल 2024 में वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर कोच तैयार हो जाएगा। अब जल्द ही यह ट्रेन ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। इसमें विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें USB चार्जिंग का प्रावधान किया गया है

अपडेटेड Sep 01, 2024 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vande Bharat Sleeper Trains: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर सुविधाएं होंगी। यह ट्रेन देश की अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी अलग है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू कर दी गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रोटोटाइप का आज (1 सितंबर 2024) अनावरण किया है। इसे BEML की ओर से डिजाइन किया गया है। जल्द ही यह ट्रेन ट्रैक पर दौड़ते हुए नजर आएगी। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। इसे यात्री सुविधाओं, गति और सुरक्षा के मामले में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर कहा जाता है। इस ट्रेन की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे। जिसमें एसी 3 टियर के 11 कोच, एसी 2 टियर के 4 कोच, एसी फर्स्ट के एक कोच होंगे। इस ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की बर्थ क्षमता होगी। जिसमें एसी 3 टियर में 611 यात्री, एसी 2 टियर में 188 यात्री और एसी 1st में 24 यात्री यात्रा कर सकते हैं।

फुली ऑटोमैटिक ट्रेन


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की है। यह एक ऑटोमैटिक ट्रेन है। भारत भारतीय रेलवे और बीईएमएल के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वर्ल्ड क्लास का बनाया गया है। इसमें यूरोपीय मानक रखे गए हैं। नई ट्रेन में जीएफआरपी पैनल, ऑटोमैटिक बाहरी यात्री दरवाजे, सेंसर आधारित अंदर के दरवाजे लगाए गए हैं। भारतीय रेल ने नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के टॉइलट को एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किया है। मतलब इसमें गंध नहीं आएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कई यात्री अनुकूल विशेषताएं हैं। इसमें यूएसबी चार्जिंग, इंटीग्रेटेड रीडिंग लाइट, विकलांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ मुहैया कराई गई हैं।

गर्म पानी वाला शावर भी

वंदे भारत स्लीपर में क्रैश बफर, कपलर लगाए गए हैं। सफर के दौरान वंदे भारत में न तो अंदर धूल आ सकेगी न ही यात्रियों को झटका लगेगा। इतना ही नहीं इसमें मॉड्यूलर टॉइलट, मॉड्यूलर पैंटरी, डिस्प्ले पैनल और सुरक्षा कैमरे भी लगाए गए हैं। फर्स्ट क्लास एसी में गर्म पानी का शॉवर भी लगाया गया है।

New Vande Bharat Trains: PM मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; ये हैं रूट, टाइमिंग्स और किराए की डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।