एक शख्स का अपनी गाय (Cow) को शेरनी के भयानक हमले (lioness attack) से बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इस क्लिप को गुजरात (Gujarat) के जूनागढ़ (Junagadh) के केशोद के पार्षद विवेक कटोदिया ने शेयर किया था। पार्षद के मुताबिक, घटना गिर सोमनाथ जिले में हुई।
वीडियो को विवेक ने ट्विटर पर शेयर किया है। क्लिप में एक गाय को शेरनी की भयानक पकड़ में फंसा हुआ देखा जा सकता है। गाय खुद को शेरनी के मुंह से छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रही थी, लेकिन सारी कोशिशें बेकार हो गईं।
इतना ही नहीं शेरनी गाय को खींच कर सड़क किनारे ले आती है, लेकिन तभी गाय का मालिक उसे देख लेता है।
ये आदमी हाथ उठाकर जानवरों की ओर दौड़ता है। हालांकि, शेरनी को कोई फर्क नहीं पड़ा। फिर आदमी को शेरनी को डराने के लिए एक ईंट उठानी पड़ी। ये तरकीब काम कर गई और शेरनी को मौके से भागते हुए देखा जा सकता है।
विवेक के मुताबिक, यह घटना गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के अलीदर गांव में हुई।
कुछ महीने पहले, एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें गुजरात की सड़कों पर शेरों को घूमते हुए दिखाया गया था। IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो का शेयर किया थे। 45 सेकंड की क्लिप में आठ शेरों का एक समूह रात में सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है।
वीडियो गुजरात के किसी रिहायशी इलाके का लग रहा था। किसी को भी उसी सड़क पर चलते हुए नहीं देखा जा सकता था, लेकिन आने वाले वाहनों की चमकती हेडलाइट्स देखी जा सकती थीं।
IFS अधिकारी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "एक और दिन, एक और गौरव... गुजरात की सड़कों पर चलना।"