Viral Video: ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान में आए, लाखों के गहने मुंह में दबाकर भागे, तीसरी आंख ने कैद किया पूरा सीन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर के काकादेव में एक ज्वेलरी शॉप में सोने के गहने चोरी होने की घटना सामने आई है। दुकानदार की मां दुकान में थी। एक पुरुष और महिला आए। उन्होंने कुछ देर तक चेन, अंगूठी और नाक की बाली देखी। फिर मौका देखकर 10 से ज्यादा बालियां अपने मुंह में रख ली और दुकान से चले गए

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Viral Video: चोर सोना खरीदने के बहाने आए थे और मुंह में सोना रखकर फरार हो गए।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर बाजार ओम साईं ज्वेलर्स में चोरी की एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। एक पुरुष और महिला ज्वेलर्स की दुकान में पहुंचे। दुकानदार की मां दुकान में थी। दुकान में आए महिला र पुरुष ग्राहकों ने कुछ देर तक चेन, अंगूठी और नाक की बाली देखी। फिर मौका देखकर 10 से ज्यादा बालियां अपने मुंह में रख ली और दुकान से चले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाद में यह फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।

चोरों ने यह वारदात इतनी चतुराई से की कि दुकान पर बैठे ज्वैलर की मां को भी भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी फुटेज में युवक और युवती बालियां देखते दिख रहे हैं। इस दौरान युवक बालियों को छुपा लेता है। यह सब इतना जल्दी करता है कि कोई देख भी नहीं पाता, लेकिन उसे नहीं मालूम कि तीसरी आंख सारी हरकतें कैप्चर कर रही है।

ऐसे हुआ चोरी का खुलासा


कुछ देर बाद ज्वेलर्स कारोबारी जब दुकान पर आया, तो उसने बालियों वाला बॉक्स देखा। जिसका वजन पहले के मुकाबले काफी कम नजर आ रहा था। माल कम दिखने पर उसने सीसीटीवी फुटेज देखा। जिसके बाद सारी वारदात सामने आई। वीडियो में महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है। उसने मुंह पर मास्क और सिर ढका हुआ था। फुटेज में युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। वो टोपी और मफलर पहने हुए हैं। महिला ने ने बालियां दिखाने को कहा। फिर अंगड़ाई लेने के बहाने शख्स ने एक के बाद एक बालियां अपने मुंह में रख लीं और दोनों चोर बिना किसी शक के दुकान से निकल गए।

दुकानदार ने दर्ज कराई FIR

ज्वेलर्स कारोबारी सत्यम ने बताया, बाली वाले बॉक्स से 10 से ज्यादा बालियां गायब हैं। उसने काकादेव पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए हैं। सत्यम के पिता टमाटर के कारोबारी हैं। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।

Viral Video: विदाई के बाद खुशी से दुल्हन कार में बैठी, फिर फूट-फूट कर रोने लगी, वजह जानकर दूल्हा पीटने लगा माथा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।