अगस्त के लंबे वीकेंड पर करिए ओडिशा की सैर, IRCTC लेकर आया है सस्ता टूर पैकेज

आपको अगस्त के महीने में दो लंबे वीकेंड मिलने वाले हैं। ऐसे में आप उन दो लंबे वीकेंड में दोस्तों या फिर अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। IRCTC आपके लिए एक काफी बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी की सैर कर सकते हैं। यह टूर पैकेज 6 दिनों और पांच रातों का होगा। ऐसे में आइये इस टूर पैकेज के बारे में जान लेते हैं

अपडेटेड Aug 05, 2023 पर 7:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRCTC आपके लिए एक काफी बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी की सैर कर सकते हैं

अगर आप घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अगस्त के महीने में दो लंबे वीकेंड मिलने वाले हैं। ऐसे में आप उन दो लंबे वीकेंड में दोस्तों या फिर अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। IRCTC आपके लिए एक काफी बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी की सैर कर सकते हैं। यह टूर पैकेज 6 दिनों और पांच रातों का होगा। ऐसे में आइये इस टूर पैकेज के बारे में जान लेते हैं।

IRCTC का ओडिशा का टूर पैकेज

IRCTC का यह टूर पैकेज खास तौर पर मुंबई वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सैलानी मुंबई एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। भुवनेश्वर में सैलानी ट्राइबल म्यूजियम, खांडागिरी और उदयगिरी म्यूजियम की सैर करेंगे। टूर के दूसरे दिन सैलानी धौली स्तूप, पिपली और रघुराजपुर की सैर करेंगे। इसके बाद सैलानी पुरी के लिए रवाना होंग। वहां पर वे जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। टूर के तीसरे दिन सैलानी पुरी से चिल्का के लिए निकल जाएंगे। सुबह सुबह सैलानी सतपदा में चिल्का लेक में बोट राइड का लुत्फ ले सकेंगे। चिल्का से पुरी की ओर लौटते हुए सैलानी अलरनाथ मंदिर की सैर करेंगे।

Project Cheeteah: एक्सपर्ट्स ने कहा कूनो में 20 चीतों में से केवल 5-7 ही जीवित रह सकते हैं, अब तक हुई मौतें सामान्य


चौथे दिन और उससे आगे का टूर प्लान

टूर के चौथे दिन सैलानी कोणार्क सन टेंपल की सैर करेंगे। इसके बाद वे चंद्रभागा बीच की सैर भी करेंगे। इसके बाद सैलानी वापस भुवनेश्वर लौट आएंगे। भुवनेश्वर में सैलानी ओडिशा के डायमेंड ट्राएंगल के नाम से फेमस रत्नागिरी, ललितगिरी और उदयगिरी की सैर करेंगे। टूर के छठे दिन सैलानी लिंगराज मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, ब्रह्मेश्वर मंदिर और राजरानी मंदिर की सैर करेंगे। इसके बाद सैलानी भुवनेश्वर एयरपोर्ट से ही वापस मुंबई लौट जाएंगे।

टूर का किराया और मिलने वाली सुविधाएं

ओडिशा के इस 5 रातों और छह दिन वाले IRCTC टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 33500 रुपये का किराया देना होगा। इस टूर पैकेज में उनको फ्लाइट का टिकट, घूमने के लिए एसी गाड़ी, थ्री स्टार होटल में कमरा और खाने की सुविधाएं मिलेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।