विटामिन K की कमी से शरीर हो सकता है खोखला, बढ़ सकती है ब्लीडिंग, जानिए इस कमी को कैसे करें दूर

Vitamin-K: अगर आपके शरीर में विटामिन K की कमी होती है तो कई तरह की बीमारियां फैल सकती है। इसकी कमी से कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। विटामिन K ब्लड के थक्के बनाने में मदद करता है। इसकी कमी से ब्लीडिंग की समस्या बढ़ सकती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मददगार है

अपडेटेड Sep 03, 2023 पर 12:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vitamin-K शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अगर इसकी कमी हो जाए तो कई सारी बीमारियां घेर सकती हैं

Vitamin-K हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हड्डियों और दिल को स्वस्थ रखता है। यही नहीं यह चोट लगने से होने वाली ब्लीडिंग को रोकने में भी मदद करता है। यह विटामिन कई रोगों से लड़ने में भी मदद करता है। विटामिन K की कमी से हड्डियां टूटने लगती हैं। उनमें कमजोरी आ जाती है। इसके अलावा, विटामिन K शरीर की कोशिकाओं के लिए भी जरूरी होता है। विटामिन K की कमी के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां और आंतों के रोग आम तौर पर देखे जाते हैं। शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन K नहीं होने पर घाव भी जल्दी नहीं भरता है।

बता दें कि शरीर में कहीं भी चोट लगने से जब खून निकलने लगता है तो कुछ ही देर में उस जगह पर ब्लीडिंग की एक परत बनकर सूख जाती है। ताकि शरीर से अधिक खून ना बह सके। ये खून में मौजूद प्रोथोम्बिन नामक प्रोटीन की वजह से होता है। प्रोटीन के लिए शरीर को विटामिन की जरूरत होती है।

जानिए रोजाना किसे कितना विटामिन K लेना चाहिए


गर्भवती महिलाओं को - 90 माइक्रोग्राम

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को - 120 माइक्रोग्राम

अन्य महिलाओं को - 90 माइक्रोग्राम

पुरुषों को - 120 माइक्रोग्राम

बच्चों को

0-6 महीने के बच्चों को - 2 माइक्रोग्राम

7-12 महीने के बच्चों को - 2.5 माइक्रोग्राम

1-3 वर्ष के बच्चों को - 30 माइक्रोग्राम

4-8 वर्ष के बच्चों को - 55 माइक्रोग्राम

9-13 वर्ष के बच्चों को - 60 माइक्रोग्राम

Diabetes के लिए दमदार है त्रिकटु चूर्ण जड़ी बूटी, नहीं खानी पड़ेगी गोलियां

इन चीजों का करें सेवन, विटामिन K की कमी होगी पूरी

1 - पालक में विटामिन K का अच्छा स्रोत है। इसमें beta-carotene की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है। आंखों की रोशनी तेज करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन A और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है।

2 - हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे गोभी, साग, ब्रोकली, बींस, बथुआ मेथी में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है।

3 - दूध दही पनीर मक्खन जैसी चीजों में विटामिन K की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

4 - विटामिन K की कमी पूरी करने के लिए अनार, पपीता, सेब का भी सेवन कर सकते हैं।

5 - शलजम और चुकंदर में भी विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

7 - विटामिन K की कमी को पूरा करने के लिए सोयाबीन की फलियों का भी सेवन कर सकते हैं। एक कप फली में केले से ज्यादा पोटैशियम होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।