गलत दिशा में लगी घड़ी उल्टा समय कर देगी शुरू, बढ़ेगी टेंशन, रुक जाएगी आर्थिक तरक्की, जानें सही दिशा

Wall Clock Vastu Shastra: हर घर में घड़ी जरूर होती है। लोग दीवार में लगा देते हैं। लेकिन इसके लगाने से पहले वास्तु शास्त्र का नियम जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि गलत दिशा में घड़ी लग जाए तो राजा रंक बनने में देर नहीं लगती। वहीं दिशा में घड़ी लगने से किस्मत चमक जाएगी। आर्थिक तरक्की के द्वार खुल जाएंगे

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
Wall Clock Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दीवार में घड़ी से घर में धन का आगमन होता है।

आमतौर पर सभी घरों में दीवार घड़ी जरूर मिल जाएगी। चाहे जमाना कितना ही आगे निकल गया हो, लेकिन घर में टांगी जाने वाली घड़ी आज भी दीवारों की शोभा बढ़ा रही है। घड़ी (Clock) को अक्सर अच्छे समय से जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं अगर घड़ी घर में टिक-टिक करती रहे तो जीवन भी इसी तरह आगे बढ़ता रहता है। वास्तु शास्त्र की बात करें तो इसमें घर की दिशा (Direction) को लेकर बहुत से सुझाव दिए जाते हैं। घड़ी को लेकर भी वास्तु शास्त्र में सलाह दी जाती है कि इसे कहां, किस तरह और किस हालत में लगाया जाए। अगर गलत दिशा में लगा दिया तो राजा से रंक बनने में देर नहीं लगती है।

दरअसल, वास्तु शास्त्र में घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा जाता है। ऐसे में घर पर घड़ी लगाने से पहले इसका नियम जरूर पढ़ लें। अगर सही दिशा में घड़ी लगा दिया तो किस्मत में लगे ताले में खुल जाएंगे और किस्मत चमक उठेगी। आइये जानते हैं किस दिशा में घड़ी लगाना बेहतर माना गया है।

घड़ी की दिशा कौन सी है बेहतर


जिस दिशा में दीवार घड़ी लगाई जाती है। वहां पर ऊर्जा का प्रभाव हो सकता है। ऐसे में सही दिशा में घड़ी लगाने की सलाह दी जाती है। घर की उत्तर दिशा पर धन के देवता कुबेर का शासन होता है। लिहाजा इस दिशा में घड़ी लगाना अच्छा माना जाता है। लिविंग रूम की उत्तर दिशा में दीवार घड़ी लगाने से ऊर्चा का अच्छा आवागमन होता है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना सही माना गया है। इसके साथ ही अगर पूर्व और उत्तर दिशा में जगह न हो तो फिर पश्चिम दिशा में घड़ी लगा सकते हैं। दक्षिण दिशा (South Direction) में घड़ी टांगना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा में घड़ी टांगे जाने पर आर्थिक दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

कहां पर नहीं लगाएं घड़ी?

घर के दरवाजे पर या जिस जगह से घर में प्रवेश करते हैं। वहां घड़ी लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। घर के एंट्रेस पर दरवाजे के ऊपर या घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगना चाहिए। पलंग के पास या पलंग के ऊपर दीवार पर भी घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना गया है।

घड़ी के बंद होने पर क्या करें?

वास्तु के अनुसार घर में टूटी, खराब या बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए। खासकर टूटे कांच वाली घड़ी घर में नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि घड़ी को समय समय साफ करते रहें। अगर घड़ी बंद हो गई है तो उसे फौरन ठीक कराएं या दीवार से हटा दें।

घड़ी का आकार हो ऐसा

वास्तु के अनुसार जिस घड़ी का आकार गोल होता है वह घर के लिए अच्छी मानी गई है। इसी लिए अलग-अलग आकार की घड़ी खरीदने के बजाय सामान्य गोलाकार घड़ी (Round Clock) घर की दीवार पर लगाई जाती है।

तिकोने आकार की घड़ी

घर में कभी भी तिकोने आकार की दीवार घड़ी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो जाता है।

घर पर किस रंग की लगाएं घड़ी?

घड़ी के सही रंग का चयन करना चाहिए। अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी के रंग का चयन किया तो जिंदगी में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। लिहाजा घर घड़ी लगाने के लिए उसका कलर सफेद, हल्का सलेटी, आसमानी, हल्का हरा और क्रीम होना चाहिए। दीवार पर टांगने के लिए मैटालिक रंग की घड़ी भी चुनी जा सकती है। पूर्व दिशा में जिस घड़ी को टांग रहे हैं। उसका लकड़ी की तरह भूरा रंग या गहरा हरा रंग भी चुना जा सकता है।

Video: किंग कोबरा और बाघ आ गए आमने-सामने, आखिर किसकी गर्मी हुई शांत, देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।