HeatWave Updates: इन राज्यों में 16 अप्रैल तक मिलेगी गर्मी और लू से राहत, IMD ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

IMD ने मंगलवार को बताया है कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बारिश के कारण तापमान में कम से कम 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं

Weather and Heat Wave Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से दिन के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। इस साल मार्च महीने के शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया है कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बारिश के कारण तापमान में कम से कम 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में लू चलने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: बड़े नेताओं के BJP में जाने से हरकत में आई AAP, भंग की हिमाचल की प्रदेश इकाई


बता दें कि भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मार्च से ही जिन राज्यों में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है, उनमें दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और यूपी शामिल हैं।

बारिश का अलर्ट

- मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 अप्रैल के दौरान केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 13-16 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होगी।

- IMD ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 12 से 16 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश होगी। जबकि, 13 और 14 अप्रैल को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

- 12 और 13 अप्रैल को पंजाब में छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी हरियाणा में भी 13 तारीख को बारिश होगी।

- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 12 और 13 अप्रैल को तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

- उत्तराखंड (13-14 अप्रैल) और हरियाणा (13 अप्रैल) में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

- 13 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

- 12-13 अप्रैल को राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में धूल भरी हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलेंगी।

हीटवेव से मिलेगी राहत

- IMD ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश में गर्मी की लहरों में आने वाले दिनों में उल्लेखनीय कमी आएगी।

- मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत में 16 अप्रैल तक हीटवेव कम होने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली और पंजाब में 12 अप्रैल को भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भी आज लू की स्थिति देखने को मिलेगी।

- मध्य प्रदेश (12-13 अप्रैल) और बिहार (13-14 अप्रैल) में लू की स्थिति बनी रहेगी। झारखंड (12-14 अप्रैल), पश्चिम उत्तर प्रदेश (12,15,16 अप्रैल), पश्चिमी राजस्थान (12,14,15,16 अप्रैल), पूर्वी राजस्थान (14-16 अप्रैल) और गुजरात में भी 16 अप्रैल तक इसी तरह के हालात बने रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।