Heatwave Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाल बेहाल, दिल्ली में बारिश के आसार

Weather Update: मई के महीने की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी धधक रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश भर में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में तेज हवाएं चल रही हैं

अपडेटेड May 03, 2024 पर 10:21 AM
Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 5 मई के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिल सकती है।

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों के हाल-बेहाल हैं। बिहार, झारखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने देश भर के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर और उत्तराखंड जैसे राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी पड़ रही है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में देश के कुछ इलाकों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली में मौसम की बात करें तो आज (3 मई) दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि ये 2 मई के तापमान से 3 प्वाइंट ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही आज तेज सतही हवाएं चलेंगी। हालांकि अब हर दिन तापमान में इजाफा हो सकता है।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार


दिल्ली में वीकेंड पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार और रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि दिल्ली में गर्मी का सितम शुरू होने वाला है। 8 मई तक दिल्ली का तापमान 40 के पार जा सकता है।

पहाड़ों में बर्फबारी से मौसम सुहावना

पिछले कुछ हफ्तों से जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा इन राज्यों के ऊंचाइयों वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी पड़ रही है। ऐसे में यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है। लोग गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। इसके अलावा बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से उत्तर भारत के राज्यों में ठंडी हवा के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच राज्य में 5 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य में एक- दो जगह हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना समेत अन्य इलाकों में 6 मई के बाद हल्की बारिश हो सकती है।

देश में सूरज उगल रहा है आग, 123 साल बाद अप्रैल का महीने सबसे ज्यादा गर्म, मई महीने में 11 दिन तक लू की आशंका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।