Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, ठिठुर रहा है उत्तर भारत, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्य कोहरे की चादर मे ढके नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। 25 जनवरी के बाद तापमान में बदलाव आ सकता है

अपडेटेड Jan 19, 2024 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: देश के अलग-अलग राज्यों में सर्दी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है।

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। देश के अलग-अलग राज्यों में भीषण ठंड देखने को मिल रही है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। कई राज्य कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी अभी 24 जनवरी तक जारी रहेगी। अगले चार दिनों के लिए कोल्ड डे की आशंका जताई गई है। लोगों से कहा गया है कि वे खुद को जितना ज्यादा हो सके उतना ठंड से बचाने की कोशिश करें।

राजधानी दिल्ली में शीतलहर और गलन से लोगों के हाल बेहाल हैं। दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसे देखते हुए 19 जनवरी और 20 जनवरी 2024 को येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल


उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। घने कोहरे और शीतलहर की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे के चलते हवाई उड़ानों और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिन ऐसा ही मौसम रहने की आशंका जताई है। ऐसे में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। पश्चिमी यूपी के जिलों में आज (19 जनवरी 2024) भी कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 जनवरी के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा। ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर बनाने में आया कितना खर्च? साथ ही जानें कब तक पूरा हो जाएगा निर्माण

बिहार का कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक औरंगाबाद जिले में कोल्ड डे और घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य के ज्यादातर जिलों में 22 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

हरियाणा और चंडीगढ़ में जनवरी के इस पूरे महीने कोहरा पड़ सकता है। दोनों ही जगहों पर कोल्ड डे का भी अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों की पंजाब भी घने कोहरे की चपेट में है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में कोल्ड डे से लेकर भीषण कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में कोहरे का असर तो नहीं देखने को मिल रहा है, लेकिन कुछ इलाकों में तापमान 5 डिग्री से नीचे भी रिकॉर्ड किया गया है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 19, 2024 9:45 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।