Weather Update: उत्तर प्रदेश–मध्य प्रदेश में लू का दौर जारी, इन राज्यों में 5 से 9 मई तक होगी बारिश

Weather Today: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। कहीं भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल है तो कहीं झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 5 से 9 मई तक की राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं केरल के 12 जिलों में तापमान बढ़ सकता

अपडेटेड May 05, 2024 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Today: मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

देशभर में गर्मी के कारण लोगों के हाल बेहाल हैं। देश के कई राज्यों में 4 मई 2024 को अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं देश के कुछ इलाकों में लू की तीव्रता में कमी आई है। मौसम विभाग (India Meteorological Department- IMD) ने 5 मई से 9 मई तक देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (5 मई) पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लू चलने की आशंका है। आंध्र प्रदेश के नंद्याल (Nandyal) में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

तेलंगाना, विदर्भ, रायलसीमा और आंतरिक ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इधर आज (5 मई 2024) अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में 7 मई तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। हालांकि, 9 मई को दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि आज (5 मई 2024) सुबह 8.30 बजे आर्द्रता (Humidity)का स्तर 31 फीसदी दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board - CPCB) के सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ (302) श्रेणी में दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 5 से 9 मई तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 6 मई से 9 मई के बीच आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

केरल में भीषण गर्मी, येलो अलर्ट जारी

केरल में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कहा कि पलक्कड़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, कोल्लम, त्रिशूर और कोझिकोड में करीब 38 डिग्री सेल्सियस, अलाप्पुझा, कोट्टायम, पथानामथिट्टा और कन्नूर जिलों में करीब 37 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच सकता है।

Heatwave Alert: 7 मई तक इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी, पूर्वोत्तर में बारिश के आसार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।