Weather Update: उत्तर भारत में आसमान से बरस रही है आग, रेड अलर्ट जारी, केरल में भारी बारिश की आशंका

Heatwave Alert: उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आज (19 मई 2024) लू चलने की आशंका जताई है। कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है

अपडेटेड May 19, 2024 पर 9:02 AM
Heatwave Alert: दिल्ली में लू चलने की आशंका जताई गई है। वहीं सफदरजंग में आज (19 मई) तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

दिल्ली से लेकर राजस्थान-पंजाब तक में हीटवेव से हालत खराब होती जा रही है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेलने के लिए मजबूर हैं। वहीं दक्षिण के राज्यों में मानसून के पहले ही बारिश शुरू हो गई है। दूसरी ओर दिल्ली में भीषण गर्मी की वजह से मौसम विभाग (India Meteorological Department (IMD) ने आज (19 मई) राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को गर्मी के साथसाथ लू का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान 43-47 डिग्री के बीच रह सकता है।

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शनिवार (18 मई) को कुछ हिस्सों में लू चलती रही। शनिवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली में सबसे अधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी दिल्ली के रिज पर अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस था। , जबकि आया नगर में यह 45.2 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन राज्यों में लू चलने के आसार


मौसम विभाग के मुताबिक, आईएमडी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और गुजरात में भी हीटवेव चलने वाली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी राजस्थान में रात में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं। उत्तर भारत में हीटवेव ने लोगों की हालत खराब कर दी है। राजस्थान के बाड़मेर में 46.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार रहने वाला है। पंजाब के बठिंडा, मानसा, फाजिल्का, मुक्तसर में मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी 20 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक केरल में भारी बारिश की आशंका जताई है। 19 और 20 मई को राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें केरल के पथानामथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की जिले शामिल हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22 मई को अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

23 मई तक 5 राज्यों में होगी भीषण गर्मी, IMD ने भारी बारिश के लिए जारी किया रेड अलर्ट, पढ़ें पूरा फोरकास्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।