Weather Updates: इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानें दिल्ली समेत पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

Weather Forecast: मौसम विभाग ने 24 से 30 सितंबर तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और केरल समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। हिमाचल प्रदेश, मुंबई, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण कई राज्यों में बारिश की संभावना है

अपडेटेड Sep 25, 2024 पर 9:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Forecast: दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर भारत में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने (IMD) ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, यनम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 29 और 30 सितंबर को केरल और माहे में भारी बारिश की आशंका जताई है। इधर पहाड़ों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इस बार हिमाचल में मानसून एक्टिव होने के बाद कमजोर पड़ गया था।

बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। पिछले दिनों राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हुई थी। आज (25 सितंबर) को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज चार जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है।

दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में पिछले दो दिन से गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार दिल्ली में आज (25 सितंबर 2024) आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। साथ ही 8-12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कर्नाटक, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल में बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले दो या तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी है। दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्बा मेदनीपुर, मुर्शिदाबाद, नादिया, बीरभूम, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बांकुरा, पुरुलिया और झारग्राम जिलों में 26 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मुंबई में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार से ही महानगर में बारिश हो रही है। सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार शाम 8.30 बजे तक उपनगर में 75 एमएम और शहर में 16 एमएम बारिश हुई है। मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर के लिए बुधवार को ऑरेंज और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मुंबई सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Jammu Kashmir Voting LIVE: जम्मू कश्मीर में सुबह 9 बजे तक 10.22% वोटिंग, PDP उम्मीदवार ने उमर अब्दुल्ला को बताया 'घुसपैठिया'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।